फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan's father Saleem Khan hospitalized

सलमान प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, भाई के बाद पापा अस्पताल में भर्ती

Tue, 06 Oct 2015 08:42 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's father Saleem Khan hospitalized

सलमान खान के परिवार को चाहने वालों के लिए एक के बाद एक बुरी खबर आ रही हैं। उनके भाई सुहैल को घातक बीमारी होने के बाद अब उनके पापा सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में सलमान के चाहने वाले को उनसे जुड़ी लगातार बुरी खबर आ रही हैं। पहले तो खबर आई कि उनके भाई सुहैल खान को डेंगू हो गया है। इसको लेकर सलमान भी सकते में आ गए थे। लेकिन बाद में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आने लगा था।
विज्ञापन


लेकिन अभी उनकी हालत ठीक से सुधर भी नहीं पाई थी कि अब उनके पापा सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आ गई हैं। इसी बीच बीते दिन सलमान का उनके सबसे घनिष्ट दोस्त आमिर खान से झगड़ा होने की भी खबरें आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आमिर खान के घर पर आयोजित एक पार्टी के दौरान हुई तीखी बहस के बाद मीडिया में सलमान और आमिर के रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं।

कहा जा रहा है कि बहस के दौरान सलमान आमिर को ऐसी ऐसी बातें कह गए, जिससे उनकी आंखों में आंसू में आ गए। इस दोस्ती के टूटने की खबरों से अभी सलमान के चाहने वाले उबर भी नहीं पाए थे कि अब उनके पापा को लेकर ऐसी खबर आ गई।

क्या हुआ है सलमान के पापा को, क्यों हुए अस्पताल में भर्ती

Salman Khan's father Saleem Khan hospitalized

बॉलीवुड की दिग्गज पटकथा लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के सलीम खान, यानि भारत के सबसे चहेते अभिनेता सलमान के पापा को एक ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असल में 79 वर्षीय सलीम एक खास रोग से कई सालों से परेशान थे।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तकलीफ बढ़ती ही जा रही थी। इसलिए आखिरकार खान परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर रोग से संबंधित ऑपरेशन कराने का फैसला किया। खबर के मुताबिक रोग घातक है, लेकिन डॉक्टरों ने सलमान खान परिवार को बहुत न घबराने की सलाह दी है।

डॉक्टरों के मुताबिक सबकुछ नियंत्रण में और जल्द ही उनका ऑपरेशन कर छुट्टी दे दी जाएगी। आपको बता दें कि सलीम-जावेद ने शोले समेत 'हाथी मेरे साथी', 'जंजीर', 'दीवार', 'त्रिशूल' और 'मिस्‍टर इंडिया' जैसी फिल्में लिखी हैं।

क्या है वो रोग, कैसा ऑपरेशन

Salman Khan's father Saleem Khan hospitalized

सलमान खान के परिवार की तरफ से पापा सलीम खान को लेकर अभी कोई बात नहीं कही गई है। अरबाज खान, सोहेल खान, अर्पिता खान ने भी अभी अपने पापा की बीमारी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

लेकिन परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सलमान के पापा कई दिनों से 'हार्निया' जूझ रहे थे। इसको लेकर उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उनके हर्निया का ऑपरेशन हो रहा है। सूत्र के मुताबिक डॉक्टरों ने घबराने की सलाह दी है।

सलीम खान की दो पत्‍नी हैं। जिनसे चार बच्चे अरबाज, सलमान, सोहेल और अलवीरा हैं। अर्पिता को उन्होंने गोद लिया था। उनकी पहली पत्‍नी का नाम सुशीला (सलमा खान) और दूसरी का नाम हेलन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed