फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan Next After Tiger 3 Tiger vs Pathaan Know all Details here

Tiger vs Pathaan: 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख खान के साथ फिल्म में दिखेंगे सलमान? यहां जानें पूरा मामला

Tue, 20 Jun 2023 11:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Jun 2023 11:27 PM IST
सार

'टाइगर 3' की बात करें तो सलमान खान की इस फिल्म में कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म में इमरान हाशमी विलेने के रोल में दिखेंगे।

विज्ञापन
Salman khan Next After Tiger 3 Tiger vs Pathaan Know all Details here
सलमान खान, टाइगर जिंदा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'किसी का भाई किसी की जान' के बाद सलमान खान जल्द ही 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस एक्शन एंटरटेनर के बाद माना जा रहा है कि सलमान खान की अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ 'टाइगर वर्सेस पठान' हो सकती है। बताया जा रहा है कि सलमान पिछले कुछ समय से कई स्क्रिप्ट सुन रहे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी जल्द ही शुरू होती नहीं दिख रही है। 

विज्ञापन

LGBTQ+ Pride Month: गोल्डी बहल के साथ समुदाय के समर्थन में आईं सोनाली बेंद्रे, प्राइड मंथ के जश्न की झलकियां

विज्ञापन

'टाइगर वर्सेस पठान' में दिखेंंगे सलमान

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सलमान 2024 की पहली तिमाही में शाहरुख खान के साथ 'टाइगर वर्सेस पठान' की शूटिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म से पहले दबंग खान अगले साल ईद या दीवाली पर रिलीज करने के लिए एक नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
Dipika Chikhlia: 'मनोरंजन का साधन नहीं है रामायण...,' आदिपुरुष विवाद पर दीपिका चिखलिया ने तोड़ी चुप्पी

धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में लगेगा समय

रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक विष्णु वर्धन ने अभिनेता को एक कहानी सुनाई है जो सलमान को काफी पसंद भी आई है, लेकिन फिल्म का स्केल बड़ा होने की वजह से इसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होने में चार से पांच महीने का वक्त लग सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग 'टाइगर वर्सेस पठान' के बाद शुरू हो सकती है।
Adipurush BO Collection Day 5: बमुश्किल दहाई तक पहुंचा ‘आदिपुरुष’ का मंगलवार का कलेक्शन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

सूरज बड़जात्या की स्क्रिप्ट का सलमान को इंतजार

वर्धन की फिल्म के अलावा सलमान सूरज बड़जात्या की 'प्रेम की शादी' का भी इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल  इस फिल्म की पटकथा पर काफी समय से काम चल रहा है और अगर यह इस साल जुलाई तक तैयार हो जाती है तो इस साल के अंत तक इस पर काम शुरू होने की संभावना है। हालांकि, सलमान और उनकी टीम अभी भी इस फिल्म पर सूरज के अपडेट का इंतजार कर रही है। 

दिवाली पर आएगी टाइगर 3

'टाइगर 3' की बात करें तो सलमान खान की इस फिल्म में कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म में इमरान हाशमी विलेने के रोल में दिखेंगे। यह पहला मौका होगा जब इसे दिवाली 2023 पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
Bollywood Star: मिस यूनिवर्स को डेट कर चुका है यह क्यूट बच्चा? क्या पहचान पा रहे हैं आप?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed