Salman Khan: 52 साल बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान? बांद्रा में रिहायशी इमारत बनाने की मिली मंजूरी
Salman Khan Galaxy Apartment: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नया घर बनने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही वह गैलेक्स अपार्टमेंट छोड़कर ब्रांदा में समंदर किनारे छह मंजिला नए घर में रहेंगे। इस घर को बनाने की मंजूरी भी अभिनेता को मिल चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान बांद्रा में अपने परिवार के लिए संमदर के किनारे छह मंजिला नया घर बनाने जा रहे हैं। महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (एमसीजेडएमए) ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह प्लॉट एक्टर की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है। जानिए, कैसा होगा सलमान खान का नया घर?
गैलेक्सी अपार्टमेंट से ज्यादा दूर नहीं नया घर
आईएएनएस के मुताबिक सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं। इतने साल बाद वह नया घर परिवार के लिए बनवा रहे हैं। सलमान खान का नया घर बांद्रा के चिंबाई इलाके में बनेगा, जो उनके मौजूदा घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से थोड़ी ही दूरी पर है।
निर्माण के दौरान पेड़ नहीं काटे जाएंगे
एमसीजेडएमए के सूत्रों के मुताबिक नया घर सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन पर बनाया जाएगा। इस प्लॉट पर 1956 से पहले बना एक दो-मंजिला घर था, जिसे खरीदने के बाद खान परिवार ने उसकी जर्जर हालत के कारण गिरा दिया। नई इमारत में ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलें होंगी। इसका कुल कंस्ट्रक्शन एरिया लगभग 1,014 वर्ग मीटर होगा। इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स करेगा। बीएमसी ने अक्टूबर 2025 में इस प्रोजेक्ट के लिए शुरुआती परमिट जारी किया था।
खबर यह भी है कि सलमान खान के घर के निर्माण के दौरान कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा। इसके बजाय परिसर और आसपास के इलाके में स्थानीय प्रजातियों के नए पेड़ लगाए जाएंगे। यह घर सलमान खान और उनके परिवार को ज्यादा प्राइवेसी देगा। दरअसल, यह सड़क से दूर एक शांत गली में स्थित होगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर सलमान खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
क्या सुरक्षा के कारण लिया सलमान ने नया घर बनाने का फैसला?
बता दें कि साल 2024 में बाइक पर सवार दो हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर फायरिंग की थी। जांच में पता चला कि हमलावर बिश्नोई गैंग से जुड़े थे। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। जिस बालकनी से वे अपने फैंस का अभिवादन करते थे, उसे बुलेटप्रूफ ग्लास से सुरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि नया घर सलमान खान की सुरक्षा को देखते हुए भी बनाया जाएगा।
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह हैं।