फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan make Ranveer Singh's joke

सलमान ने सरेआम उड़ाई रणवीर की खिल्ली, सुनकर आ सकता दीपिका को गुस्सा

Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Salman khan make Ranveer Singh's joke
सलमान और रणवीर सिंह

बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह ना केवल अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में बने रहते हैं बल्कि अपने मस्तीखोर अंदाज और अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी सुर्खियां बटोरते हैं। रणवीर इवेंट्स और पार्टी में कभी-कभार ऐसी ऑउटफिट पहनकर पहुंचते हैं कि देखने वाले हैरान हो जाते हैं। उनका स्टाइल बाकी सभी सितारों से बहुत जुदा है। अक्सर उन्हें अपने इस अजीब पहनावे के चलते हंसी और मजाक का पात्र भी बनना पड़ता है। 

विज्ञापन


कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण ने रणवीर की ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाया था और अब बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने रणवीर के स्टाइल की खिल्ली उड़ाई है। भले ही बड़े से बड़े फैशन डिजाइनर रणवीर के साथ काम करना चाहते हों लेकिन सलमान खुलेआम स्टेज पर उनका मजाक उड़ाने से खुद को रोक नहीं पाए। 
विज्ञापन


हाल ही में सलमान खान गोवा में थे जहां उनकी प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार स्टेज पर पहुंचा। उसकी ड्रेसिंग थोड़ी हटके थी। सलमान ने पत्रकार से मजाक करते हुए कहा, ये कपड़े सिलेक्ट कौन करता है आपके लिए इसके बाद उन्होंने खुद अपने सवाल का जवाब देते हुए कहा, रणवीर सिंह। वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed