फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan lost 17 kg weight for film tiger zinda hai

सलमान खान ने घटा लिया 17 किलो वजन, पहचानना भी हुआ मुश्किल

Wed, 08 Mar 2017 10:18 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 08 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
salman khan lost 17 kg weight for film tiger zinda hai
सलमान ख्‍ाान

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वो फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग की तैयारी में जुट गए हैं। इस मूवी में सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी। ये फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल होगी।

विज्ञापन


फिल्म को डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे। हाल ही में अली अब्बास ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि इस फिल्म की शूटिंग जीरो फ्रीजिंग लोकेशन में शुरू होगी। इसके अलावा फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


खबर है कि इस फिल्‍म के लिए सलमान खान ने अपना वजन 17 किलो कम कर लिया है। ऑस्ट्रिया में सलमान इस फिल्म की शूटिंग 15 मार्च से शुरू करने वाले हैं। वजन कम करने के चलते अब सलमान खान का लुक बिलकुल बदल गया है। उन्होंने फिल्म 'सुलतान' के लिए अपना वजन बढ़ाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान फिल्म में जबरदस्त एक्‍शन करते नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म से पहले सलमान और कटरीना कई फिल्मों में नजर आ चुके है। दोनों ने मैनें प्यार क्यों किया, पार्टनर, युवराज जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed