फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan is dressed as a soldier in Kabir Khan’s next

'ट्यूबलाइट' में फौजी बने सलमान, पहला लुक जारी

Tue, 16 Aug 2016 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Tue, 16 Aug 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan is dressed as a soldier in Kabir Khan’s next

सलमान खान ईद पर फिल्म लेकर आते हैं और कमाल कर देते हैं। पिछले कई सालों से वो ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। सलमान की फिल्में ईद पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ती रही हैं। अगले साल ईद पर सलमान खान 'ट्यूबलाइट' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं।  फिल्म की शूटिंग लद्दाख में शुरू हो चुकी है। फिल्म की स्टोरी को लेकर कई बातें सामने आई हैं लेकिन अब सामने आई एक तस्वीर के बाद फिल्म की कहानी के बारे में काफी कुछ साफ हो गया है।

विज्ञापन


'ट्यूबलाइट'  की कहानी के बारे में सबसे पहले बताया गया कि इसमें सलमान खान एक ऐसे आदमी के रोल में दिखेंगे, जो दिमाग से पूरी तरह विकसित नहीं है। इसके बाद एक चीनी अभिनेत्री के साथ सलमान की तस्वीरें आईं तो इस बात को लेकर चर्चा गर्म हुई कि फिल्म का चीन से कनेक्शन है। कबीर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे उन्होंने टीम ट्यूबलाइट की तरफ से स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शेयर की है।
विज्ञापन


कबीर खान की शेयर की गई तस्वीर में कई सैनिक दिख रहे हैं। इसमें सलमान भी फौजी की वर्दी में दिख रहे हैं, उनकी ये तस्वीर पीछे से ली गई है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, ट्यूबलाइट में सलमान खान सैनिक बने हैं। खबर के अनुसार 'ट्यूबलाइट'1962 के भारत-चीन के बीच हुए जंग की कहानी है। सलमान खान की इस तस्वीर को फिल्म का पहला लुक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Happy Independence Day from the team of #tubelight #Ladakh

A photo posted by Kabir Khan (@kabirkhankk) on


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed