फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan bhagyashree and bhumika chawla are also join

Salman Khan: 33 साल बाद फिर बनी सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी, 'तेरे नाम' की अभिनेत्री को भी मिला मौका

Tue, 08 Nov 2022 08:55 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 08 Nov 2022 08:55 PM IST
सार

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की कास्टिंग का काम बहुत तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के सुझाव पर ही 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए भाग्यश्री और भूमिका चावला का चयन किया गया है।

विज्ञापन
salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan bhagyashree and bhumika chawla are also join
भाग्यश्री, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान की  फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान की इस फिल्म से ना सिर्फ भाग्यश्री का नाम जुड़ गया है, बल्कि उनके करियर की ब्लॉकबस्टर  फिल्म 'तेरे नाम' की नायिका भूमिका चावला का भी नाम जुड़ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ भाग्यश्री  और भूमिका चावला भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन


सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की कास्टिंग का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कास्टिंग को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट आते ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के सुझाव पर ही 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए भाग्यश्री और भूमिका चावला का चयन किया गया है। भाग्यश्री ने सलमान  खान के साथ 1989 की फिल्म 'मैंने प्यार किया में काम किया'  में काम किया था, जिसे सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था। जबकि सलमान खान और भूमिका चावला ने 2003 की फिल्म 'तेरे नाम' में एक साथ अभिनय किया था। जिसे सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- The Kerala Story: मुश्किल में फंसी 'द केरल स्टोरी'? फिल्म के टीजर के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को उनके फैंस काफी लंबे समय से एक साथ देखना चाह रहे थे। जो अब 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए पूरा होने जा रहा है। भाग्यश्री और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने 33 साल पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' में खूब पसंद किया था।  इस फिल्म के बाद भाग्यश्री ने कुछ और फिल्मों में काम किया था जो सफल नहीं रही तो, उसके बाद फिल्मों  से ब्रेक ले लिया और फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं। भाग्यश्री के बच्चे अब बड़े हो गए हैं और वो दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में सलमान खान ने उनका हाथ थामने का फैसला लिया है। 


इसे भी पढ़ें- Dev Deepawali 2022: काशी में दिखा हप्पू और रज्जो का धमाल, लौटकर सुनाए देव दीपावली की दिव्यता के अद्भुत किस्से

फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ पहले भी कास्टिंग को लेकर कई बार बदलाव हो चुके हैं। इस फिल्म में  पहले फिल्म से पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विजेंद्र सिंह दग्गुबाती वेंकटेश और जगपति बाबू का नाम जुड़ चुका है।

सलमान की अन्य आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘किसी का भाई जान’ के अलावा ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ नजर वाले हैं।  इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं और यह दिवाली के मौके पर साल 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो वहीं 'किसी का भाई किसी की जान' साल 2023 में  ईद पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed