फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Distributes essential goods to the flood affected people in Maharashtra

महाराष्ट्र: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, खाने के साथ-साथ भेजी जरूरी चीजें भी

Sun, 08 Aug 2021 01:41 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 08 Aug 2021 01:41 PM IST
सार

देश के कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। ऐसे में सलमान खान महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित गांव और शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत समाग्री पहुंचाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Distributes essential goods to the flood affected people in Maharashtra
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोना काल में निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद की। अब सलमान खान ने भी लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। देश के कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। जिसके चलते कई गांव और शहर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भाईजान ने महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के निवासियों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। सलमान खान महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित गांव और शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत समाग्री पहुंचाने में जुटे हैं। बता दें, सलमान खान के साथ युवा सेना के नेता और आई लव मुंबई के अध्यक्ष राहुल एन कनल भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में राहुल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सलमान खान महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन

राहुल एन कनल ने कहा, 'हमने लगभग 500 राशन किट पहुंचाई हैं। हर किट में पांच किलो चावल-गेहूं, दो किलो दाल, एक लीटर तेल, एक किलो चाय की पत्ती और दो किलो मिक्स मसाले हैं। हमने 50 हजार पानी की बोतलों का भी जरूरतमंदों के लिए इंतजाम किया है। इसके अलावा पांच हजार सेनेट्री नैपकिन और 50 हजार बिस्कुट के पैकेट भी बांटे हैं। हम लोगों को बर्तन के साथ बना बनाया खाना भी मुहैया करवा रहे हैं। यह सभी लोकल वॉलंटियर्स के जरिए किया जा रहा है।'

विज्ञापन

Salman Khan Distributes essential goods to the flood affected people in Maharashtra
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल एन कनल के अनुसार सलमान खान के साथ मिलकर उन्होंने राज्य के नागरिकों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए यह योजना शुरू की है। राहुल एन कनल ने कहा, 'राशन का नया स्टॉक मिलते ही अगली खेप निकल जाएगी। अगले चरण में हम कपड़े, बर्तन और अन्य सामान भेजेंगे। सलमान भाई ने हमसे स्थानीय लोगों से उनकी जरूरतों के बारे में पूछने का अनुरोध किया है।'


 

Salman Khan Distributes essential goods to the flood affected people in Maharashtra
महाराष्ट्र के सांगली जिले में कृष्णा नदी की बाढ़ के कारण कई जगहों पर 10 से 15 फीट तक पानी भर गया है। - फोटो : PTI

बता दें, महाराष्ट्र के कोंकण एवं पश्चिम महाराष्ट्र के आठ जिलों में 22 जुलाई से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। भूस्खलन एवं बाढ़ में करीब 225 लोग मारे गए और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो गया। रत्नागिरि जिले का चिपलूण शहर एवं पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर-सांगली शहरों के बड़े हिस्से कई दिनों तक जलमग्न रहे थे। इन जिलों में बचाव के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed