{"_id":"597993d44f1c1b0a028b47db","slug":"salman-khan-convinced-akshay-kumar-to-cast-naagin-actress-mouni-roy-for-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के कहने पर 'नागिन' को मिला अक्षय की फिल्म में रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के कहने पर 'नागिन' को मिला अक्षय की फिल्म में रोल
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेर चुकीं मौनी रॉय बड़े पर्दे पर अक्षय स्टारर 'गोल्ड' से डेब्यू करने जा रही हैं। बेशक मौनी रॉय इस फिल्म में अक्षय के साथ नजर आएंगी लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मौनी को सलमान खान ने इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। जी हां सलमान खान के ही कहने पर मौनी रॉय ने फिल्म गोल्ड के लिए ऑडिशन दिया था। जिसके बाद अक्षय कुमार ने मौनी रॉय को अपनी फिल्म में साइन किया।
विज्ञापन
सलमान खान ने सूरज पंचोली, डेजी शाह, लूलिया वंतूर के साथ-साथ कई कलाकारों को बॉलीवुड में डेब्यू करवाया है।
बात करें मौनी की तो उनकी मुलाकात सलमान खान से बिग बॉस 10 के दौरान हुई थी। दो-तीन बार उन्हें सलमान के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा जा चुका है। जिसके बाद से ही सलमान नो उन्हें बॉलीवुड में चांस देना चाहते थे।
विज्ञापन
खैर अब देखना ये होगा कि छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का लोहा मनवा चुकीं मौनी अपने उसी जलवे को बड़े पर्दे पर कायम रख पाती हैं या नहीं।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और मौनी रॉय की यह फिल्म भारत के आजादी के बाद के 1948 के ओलम्पिक पर आधारित होगी। इस फिल्म में आजाद भारत की ओलम्पिक में पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को दिखाया जाएगा। यह फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन