फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan and Mahendra Singh Dhoni Another photo Viral On Social Media Fans React

सलमान खान और धोनी की एक और फोटो वायरल, भाईजान के फाॅर्महाउस पर दिखा अलग अंदाज; फैंस ने दिए रिएक्शन

Wed, 24 Dec 2025 07:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 24 Dec 2025 07:15 PM IST
सार

Salman Khan And Mahendra Singh Dhoni Another Throwback Pics: बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स के बीच यारी-दोस्ती बन ही जाती है। हाल ही में सलमान खान और क्रिकेटर धोनी की एक पुरानी फोटो वायरल हुई। इसके बाद दोनों की एक और फोटो सोशल मीडिया पर नजर आईं, इस पर फैंस ने खूब रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
Salman Khan and Mahendra Singh Dhoni Another photo Viral On Social Media Fans React
सलमान खान और धोनी की एक और फोटो वायरल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बुधवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और क्रिकेटर धोनी की पुरानी तस्वीरों को देखकर फैंस दीवाने हो गए। यह तस्वीरें सलमान खान के फॉर्महाउस पर ली गई हैं। पहली वायरल तस्वीर में सलमान खान, धोनी और सिंगर एपी ढिल्लों नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर धोनी और सलमान की वायरल है, जिसमें दोनों ट्रैक्टर के साथ खड़े हैं, कीचड़ में सने हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

कीचड़ में सने हुए नजर आए धोनी और सलमान खान 
सलमान खान फिल्मों में व्यस्त नहीं होते हैं तो अपने फॉर्महाउस पर वक्त गुजारते हैं। उनके दोस्त, करीबी लोग भी वहां आते-जाते हैं। धोनी भी शायद कभी वहां गए हाेंगे। अब उनकी यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दूसरी वायरल तस्वीर में धोनी और सलमान खान खेत में कीचड़ से सने हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह अंदाज देखकर फैेंस हैरान हैं। 

विज्ञापन


यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन 
सलमान खान और धोनी की वायरल फोटो पर एक यूजर ने लिखा, ‘जब एमएस धोनी और सलमान खान एक साथ आते हैं, तो यह सिर्फ एक कोलैबोरेशन नहीं होता। यह एक करिश्मा है। एक मैदान पर राज करता है, दूसरा स्क्रीन पर। लेकिन दोनों को बहुत रेस्पेक्ट मिलती है।’ एक अन्य यूजर ने फोटो देखकर कमेंट किया, ‘सलमान खान के फार्महाउस पर एमएस धोनी, क्या फोटो है।’ वहीं कुछ यूजर को लगता है कि ये सब पब्लिसिटी के लिए हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘सलमान खान यह तस्वीर कभी सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करेंगे। जबकि दूसरी तरफ के एक पीआर ने ऐसा किया।’ फोटो देखकर चाहे सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन अलग-अलग हों। लेकिन फैंस को यह तस्वीरें पसंद आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
   
 
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे थे। हाल ही में यह शो खत्म हुआ है। इसके अलावा एक फिल्म ‘ बैटल ऑफ गलवां’ भी वह कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed