अर्पिता की शादीः पूर्व प्रेमिकाएं आएंगी पर उनके प्रेमी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीता बिजलानी एक समय सलमान की बहुत करीबी रही हैं। एक समय दोनों के अफयर्स की खूब चर्चाओं में रहे हैं। संगीता को सलमान का पारिवारिक मित्र भी बताया गया है। अब खबर है कि सलमान की बहन अर्पिता की शादी में संगीता बिजलानी को बुलाया गया है।
संगीता इस शादी में सक्रिय रूप से दिखने वाली हैं क्योंकि वह मुंबई में हुई मेहंदी सेरेमनी में भी नजर आईं थीं। अब देखना यह है कि इस शादी में संगीता बिजलानी के पूर्व पति और क्रिकेटर अजहर नजर आते हैं या नहीं?
कैटरीना होंगी रणबीर नहीं?
इस शादी में सलमान की सबसे चर्चित प्रेमिकाओं में से एक कैटरीना कैफ को भी बुलावा भेजा जाएगा। कैटरीना ने इस शादी में आने की सहमति भी दे दी है। कैटरीना के आज शाम को यहां पहुंचने की संभावना है।
खास बात यह है कि कैटरीना कैफ के तत्कालिक प्रेमी रणबीर कपूर इस शादी में आमंत्रित नहीं हैं। सलमान ने शायद रणबीर को इसलिए नहीं बुलाया कि वह इस मौके पर कैटरीना को रणबीर के साथ नहीं देखना चाहते।
पर नहीं जाएंगी ऐश
ऐसी खबरें आ रही हैं कि बच्चन परिवार से अमिताभ बच्चन को ही इस शादी में बुलाया जाएगा। अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय इस शादी में आमंत्रित नहीं होंगी। ऐश, सलमान की पूर्व प्रेमिका रही हैं।
इन दोनों का रिश्ता एक खटास के बाद खत्म हुआ था। शायद यही वजह से है कि सलमान नहीं चाहते थे कि इस शादी में ऐश शामिल हों। वैसे खबरें आ रही हैं कि अमिताभ ने भी शादी में न पहुंच पाने की मजबूरी जतला दी है।