फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman expressed grief over the death of Ayush Sharma grandfather Pandit Sukhram Sharma, pays tribute on instagram

Sukhram Sharma: आयुष शर्मा के दादा पंडित सुखराम शर्मा के निधन पर सलमान ने जताया दुख, इंस्टाग्राम पर लिखी यह बात

Thu, 12 May 2022 01:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 12 May 2022 01:21 AM IST
सार

इससे पहले आयुष शर्मा ने अपने दादा को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'बहुत भारी मन से मैं अपने प्यारे दादा जी पंडित सुखराम शर्मा को विदाई दे रहा हूं।'

विज्ञापन
Salman expressed grief over the death of Ayush Sharma grandfather Pandit Sukhram Sharma, pays tribute on instagram
सलमान खान-आयुष शर्मा, पंडित सुखराम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा के दादा व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम शर्मा का मंगलवार रात निधन हो गया। 94 साल की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मनाली में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती देख उन्हें दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया था। सुखराम शर्मा के निधन से राजनीति से लेकर बॉलीवुड जगत तक में शोक की लहर है। इस बीच सलमान खान ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयुष के दादा की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आयुष के दादा श्री सुखराम जी के निधन पर उनके पूरे परिवार को मेरी भावपूर्ण संवेदना।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



आयुष ने किया था भावुक पोस्ट

इससे पहले आयुष शर्मा ने अपने दादा को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'बहुत भारी मन से मैं अपने प्यारे दादा जी पंडित सुखराम शर्मा को विदाई दे रहा हूं। भले ही आप चले गए हैं, लेकिन फिर भी मैं जानता हूं कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे, मेरा ध्यान रखेंगे, मुझे राह दिखाएंगे और मुझे आशीर्वाद देंगे, जैसे आप हमेशा देते थे। आपकी आत्मा को शांति मिले, दादा जी हम आपको बहुत याद करेंगे।'

बता दें कि एक दिन पहले एक्टर ने उनके दादा को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से सावधान रहने की अपील की थी। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके दादा बहादुरी से लड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed