'ये तो सलमान जैसा दिखता है', साजिद नाडियाडवाला के बेटे को देख चौंके नेटिजन्स; वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़
Salman Khan Sufyan Nadiadwala: साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुफयान नाडियाडवाला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक वायरल वीडियो के चलते नेटिजंस उनकी तुलना सलमान खान से कर रहे हैं।
विस्तार
साजिद नाडियाडवाला के छोटे बेटे सुफयान हाल ही में चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखकर यूजर्स उनकी तुलना सलमान खान से करने लगे। उनके इस वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
सलमान खान से हो रही है तुलना
सुफयान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ जिसमें वो जींस-टी शर्ट और पेंडेंट पहने नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि वो काफी हद तक सलमान खान जैसे दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
नेटिजन्स के कमेंट्स
- कई यूजर्स का कहना है कि सुफयान, सलमान खान के जवानी के दिनों की याद दिलाते हैं।
- कुछ यूजर्स ने कहा कि ये तो हूबहू सलमान जैसे ही दिख रहे हैं।
- वहीं कुछ ने उनकी तुलना एक्टर विजय वर्मा और हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड तक से की।
जल्द डेब्यू करेंगे सुफयान के बड़े भाई
बता दें कि साजिद के छोटे बेटे सुफयान तो अभी चर्चा में आए है पर बड़े बेटे सुभान नाडियाडवाला बीते काफी वक्त से चर्चा में हैं। सुभान जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो फिल्म 'ऐसी दीवानगी' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान कर रहे हैं, जिन्होंने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी हिट फिल्म बनाई हैं।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग उत्तर भारत और मनाली की खूबसूरत वादियों में की जाएगी। फिल्म के गानों और संगीत पर काफी जोर दिया जा रहा है। रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन सुनने में आया है कि यह फिल्म अगले साल फरवरी तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
यह भी पढ़ें: अहमद खान की अनटाइटल्ड जॉम्बी एंटरटेनर में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, टाइगर श्रॉफ के साथ आएंगी नजर