फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajid Nadiadwala announced Shahid Kapoor and Tripti Dimri Upcoming action thriller Movie release date

Shahid Kapoor-Tripti: इस दिन रिलीज होगी शाहिद कपूर-तृप्ति की एक्शन फिल्म, निर्माताओं ने हटाया तारीख से पर्दा

Wed, 18 Dec 2024 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Dec 2024 01:01 PM IST
सार

Shahid Kapoor-Triptii Dimri Movie: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी एक्शन थ्रिलर फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। इसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है।

विज्ञापन
Sajid Nadiadwala announced Shahid Kapoor and Tripti Dimri Upcoming action thriller Movie release date
शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी परदे पर पहली बार साथ नजर आएंगे। सितारों के हाथ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म लगी है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। आज बुधवार 18 दिसंबर को इसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है। साथ ही यह जानकारी भी आधिकारिक तौर पर दी गई है कि शूटिंग कब से शुरू होगी। फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच पहुंचेगी। तारीख क्या होगी? जान लेते हैं...

विज्ञापन

इस दिन होगी रिलीज
साजिद नाडियाडवाला ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू होगी। वहीं, फिल्म रिलीज होगी दिसंबर में जाकर। पोस्ट में लिखा है, '6 जनवरी 2025 को एक शानदार सिनेमाई यात्रा शुरू होने जा रही है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी'। इस पोस्ट में तृप्ति और शाहिद के अलावा नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे शाहिद
यह फिल्म स्वतंत्रता के बाद के युग में अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। शाहिद इसमें गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की कई दिलचस्प फिल्में रिलीज होने वाली हैं। शाहिद और तृप्ति की फिल्म के अलावा सलमान खान अभिनीत 'सिकंदर' भी कतार में है। यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी। इसके अलावा 'हाउसफुल 5' और 'बागी 4' भी पाइपलाइन में हैं। 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी नजर आएंगी। इस फिल्म से वे हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें
Hina Khan: 'तूफानों में भी जिंदगी को कैसे गले लगाएं? इस साल मैंने यही सीखा', कैंसर उपचार के बीच बोलीं हिना खान

विज्ञापन

शाहिद और तृप्ति का वर्क फ्रंट
अभिनेता शाहिद कपूर इस साल फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, तृप्ति डिमरी के लिए भी यह साल काफी शानदार रहा है। भूल भुलैया 3 में वे कार्तिक के साथ नजर आईं। इसके अलावा वे‘बैड न्यूज’ और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्मों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। देखना दिलचस्प होगा कि आगामी फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति की जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

ये खबर भी पढ़ें
Vijay Sethupathi: बेबी जॉन के बाद एटली-मुराद की ब्लॉकबस्टर की तैयारी? साउथ फिल्म में नजर आएगा यह सुपरस्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed