फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu Khan Happy Engagement Anniversary for late Dilip kumar Sahib on 2nd October

Saira Banu: 'विश्वास नहीं तो शुद्धतम प्रेम क्या है?', सायरा बानो ने सगाई की सालगिरह पर किया दिलीप कुमार को याद

Thu, 02 Oct 2025 10:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 02 Oct 2025 10:23 AM IST
सार

Dilip Kumar: आज 2 अक्तूबर के दिन ही कई साल पहले सायरा बानो और दिलीप कुमार की सगाई हुई थी। इस खास दिन को याद करते हुए सायरा बानो ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है।
 

विज्ञापन
Saira Banu Khan Happy Engagement Anniversary for late Dilip kumar Sahib on 2nd October
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की सगाई की सालगिरह पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही सायरा ने एक भावुक नोट भी लिखा। 
विज्ञापन

सायरा का पोस्ट
सायरा बानो ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और दिलीप कुमार की कई खास तस्वीरें शेयर कीं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में सायरा बानो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार हमेशा की तरह हैंडम दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सायरा बानो ने कैप्शन में लिखा, '2 अक्तूबर, 1966 को उनकी सगाई हुई और तब से उनका दिल केवल दिलीप कुमार के लिए धड़का।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सायरा ने अपने प्यार को अमर बताया
सायरा ने आगे लिखा, 'सच्चा प्यार विश्वास और समर्पण से बनता है, जिसमें संदेह या सवालों की कोई जगह नहीं होती। सुख-दुख और रोजमर्रा की जिंदगी में उनका प्यार हमेशा अटूट रहा।' आगे सायरा ने दिलीप कुमार के शब्दों को याद करते हुए लिखा, 'प्यार में मोहब्बत है, मोहब्बत में जुनून है, और जुनून में जिंदगी।' सायरा ने अपने प्यार को बिना शर्त और अमर बताया, जो समय या हालात से कभी कम नहीं हुआ। आखिर में सायरा बानो ने लिखा, 'हमें सगाई की सालगिरह मुबारक हो।'
 
विज्ञापन

सायरा बानो और दिलीप कुमार के बारे में
सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी 1966 में हुई थी। उस समय सायरा 22 साल की थीं और दिलीप कुमार 44 साल के। उनकी कोई संतान नहीं हुई। अपनी आत्मकथा में दिलीप कुमार ने बताया कि 1972 में सायरा गर्भवती हुई थीं, लेकिन जटिलताओं के कारण उनका गर्भपात हो गया।

यह भी पढ़ें: Happy Dussehra: प्रियंका चोपड़ा-अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने फैंस को दीं 'दशहरा' की शुभकामनाएं, लिखी दिल की बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed