फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif ali khan feel sorry for sajid khan

सैफ अली ने मांग ली साजिद खान से माफी

Fri, 07 Nov 2014 09:31 AM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
 saif ali khan feel sorry for sajid khan

बॉम्बे टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़ सैफ़, सोमवार को साजिद ख़ान से मिले उन्हें गले लगाया और माफ़ी भी मांगी। दरअसल साजिद ख़ान की फ़िल्म 'हमशकल्स' में काम करने के बाद सैफ़ ने ऐलान किया था कि वो साजिद के साथ कभी काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन


'हमशकल्स' बॉक्स ऑफ़िस पर पिटी थी और समीक्षकों ने भी फ़िल्म को बुरी तरह से लताड़ा था। लेकिन साजिद से अब मिलने के बाद सैफ़ ने कहा, "मैं साजिद को भाई की तरह प्यार करता हूं और करता रहूंगा। 'हमशकल्स' में उन्होंने मेहनत की थी लेकिन अफ़सोस उसके मनचाहे परिणाम नहीं आए।"
विज्ञापन


साजिद ने भी माना कि उनके और सैफ़ के बीच सुलह हो गई है। हालांकि सैफ़ ने ये साफ़ नहीं किया कि भविष्य में वो साजिद के साथ काम करेंगे या नहीं।

करीना ने भी कहा था

 saif ali khan feel sorry for sajid khan

सैफ और साजिद विवाद पर सैफ की पत्नी करीना सीधा-सीधा तो नहीं उतरीं लेकिन उन्होंने इस बात का संकेत जरूर दिया कि वह सैफ अली खान के हमशक्लस जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए।

करीना कपूर का कहना है कि सैफ 'हमशकल्स' जैसी हास्य फिल्में करने में सहज महसूस नहीं करते। करीना मानती हैं कि सैफ एक प्रतिभाशली अभिनेता हैं जो सिनेमा को आगे ले गए हैं। सैफ को संजीदा फिल्में करनी चाहिए। करीना ने कहा था कि "मैंने अभी तक फिल्म हमशकल्स नहीं देखी है। वाकई सैफ ने गलतियां की है और उन्हें इसका अहसास भी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed