फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Attack Case: Questions raised on the citizenship of the Accused Mohammad Shariful Islam Shehzad

Saif Ali Khan Attack Case: आरोपी की नागरिकता पर उठे सवाल, पुलिस ने बताया बांग्लादेशी तो वकील ने कही ये बात

Sun, 19 Jan 2025 04:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jan 2025 04:42 PM IST
सार

Saif Ali Khan Attack Case: एक्टर सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित आवास पर 16 जनवरी को रात दो बजे जानलेवा हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी की नागरिकता पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case: Questions raised on the citizenship of the Accused Mohammad Shariful Islam Shehzad
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saifalikhan_online

विस्तार

Saif Ali Khan Attack Case: एक्टर सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित आवास पर 16 जनवरी को रात दो बजे जानलेवा हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी की नागरिकता पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ पर हमले में विदेशी साजिश? अदालत में पुलिस ने इस एंगल से भी जांच की बात कही

विज्ञापन

क्या कहा पुलिस ने ?
इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा, '16 जनवरी को रात 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं।' दीक्षित गेडाम ने कहा, 'प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। अभी उसने अपना वर्तमान नाम विजय दास रखा हुआ था। वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।' 
Saif Ali Khan Live: शत्रुघ्न सिन्हा ने डिलीट की सैफ की AI से बनी तस्वीर, सोशल मीडिया पर फिर से साझा की पोस्ट

क्या कहा वकील ने?
वहीं, इस मामले में अब आरोपी के वकील ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वह कई सालों से यहीं रह रहा था। इसका कोई प्रूफ नहीं है। मामले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के वकील संदीप शेखाने ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'वह बांग्लादेशी नहीं है। वह लंबे समय से यहां रह रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है'। वकील ने कहा कि उन्हें केवल पुलिस कस्टडी लेनी थी, इसलिए ऐसा दावा किया जा रहा है'। आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है।
 

विज्ञापन

पुलिस ने किन बातों पर उठाया सवाल?
डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा कि उन्हें शक है कि आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया। इससे पहले मुंबई के आस पास के इलाके में रहता था। 15 दिन पहले वह फिर से मुंबई आया।  बता दें कि मुंबई पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात 2.50 बजे ठाणे के हीरानंदी इलाके से गिरफ्तार किया। वह इस इलाके में मजदूरों के साथ रह रहा था। पुलिस को शक है कि हमलावर ने बांग्लादेश से भारत आने के लिए कई बार अपने नाम बदले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed