फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sai Pallavi Sings Bhajan At Ranbir Kapoor Ramayana Pre Release Event In Hyderabad Wins Fans Hearts

रामायण: प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी ने गाया सुरीला भजन, रणबीर भी आए नजर; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Tue, 20 Oct 2026 01:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 20 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

Ramayana Pre Release Event: एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा मेंं हैं। हाल ही में हुए फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में साई ने एक भजन गाया, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Sai Pallavi Sings Bhajan At Ranbir Kapoor Ramayana Pre Release Event In Hyderabad Wins Fans Hearts
साई पल्लवी और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। 'रामायण' को बड़े लेवल पर बनाया गया है और अब एक्टर्स इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अब हाल ही में हुए एक इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। 
विज्ञापन


होस्ट के कहने पर साई पल्लवी ने गाया भजन
सोमवार को हैदराबाद में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी गुलाबी साड़ी पहनकर इवेंट में पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान होस्ट सुमा ने उनसे गाना गाने के लिए कहा। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर और यश भी नजर आए। शुरुआत में साई थोड़ी झिझकती नजर आईं, लेकिन फिर उन्होंने पूछा कि क्या वह कोई भजन गा सकती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए भजन गाना शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


साई पल्लवी पूरे सहज अंदाज में भजन गाती नजर आईं। उनके इस खास पल के वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगे। फैंस ने भी उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो- 
Trending Videos

Sai Pallavi Sings Bhajan At Ranbir Kapoor Ramayana Pre Release Event In Hyderabad Wins Fans Hearts
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
  • वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
  • इस फिल्म का निर्माण माल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।
  • फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
  • इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
  • फिल्म को आईमैक्स समेत अन्य प्रीमियम फॉर्मेट में भी दिखाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें- उड़ता तीर: नेपाल में रिलीज से पहले आयुष्मान-सारा की फिल्म पर लगा बैन, क्या है वजह? जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed