'फिल्लौरी' का नया गाना 'साहिबा' हुआ रिलीज, दिखेगा अनुष्का और दिलजीत का रोमांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा के प्रोडडक्शन में बनने वाली दूसरी फिल्म 'फिल्लौरी' का ट्रेलर रिलीज होते ही ये सुर्खियों में आ गई थी। फिल्म को ट्रेलर को हर जगह से तारीफ ही सुनने को मिल रही थी। अब तक रिलीज हो चुके इसके 2 गाने लोगों को अच्छे लगे हैं और अब उम्मीद है कि हाल ही में रिलीज हुआ इसका नया गाना 'साहिबा' भी लोगों को बहुत पसंद आएगा।
गाने में दिखेगा अनुष्का-दिलजीत का रोमांस
इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने नहीं बल्कि रोमी ने गाया है। गाने में पुराने समय के रोमांस को बखूबी दिखाया गया है। इस गाने में आप साफ देख सकते हैं कि जब दो प्यार करने वाले अलग होते हैं तो उनका क्या हाल होता है। ये गाना रोमांटिक गानों की सूची में इस साल अपनी जगह जरूर बनाएगा। ट्रेलर रिलीज के बाद अपने फैन्स की डिमांड को देखते हुए दिलजीत और अनुष्का ने ट्विटर के जरिए गाने की कुछ लाइनें जारी की थी। अनुष्का ने लिखा- #Sahiba.. चल वहां जहां मिर्जा... तुझसे ऐसा उलझा दिल धागा धागा खींचा। इसके बाद अनुष्का ने लिखा- दरगाह पे जैसे दो चादरों सा बिछा यूं ही रोज ये उधड़ा बुना। आपको बता दें कि फिल्म एक महिला भूत की लव स्टोरी है जिसका किरदार अनुष्का शर्मा ने निभाया है। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। इसे अनशई लाल ने डायरेक्ट किया है।
गाने का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-