फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saheb Biwi Aur Gangster 3 trailer gets thumbs up

'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' के ट्रेलर ने मचाया धमाला, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहुंचे गए 'संजू' के घर

Mon, 02 Jul 2018 06:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Saheb Biwi Aur Gangster 3 trailer gets thumbs up
संजय दत्त और राहुल मित्रा

संजय दत्त की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके ट्रेलर को महज दो दिन में 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। 

विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद प्रोड्यूसर राहुल मित्रा और डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल अपने करीबी दोस्त और इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे संजय दत्त के बांद्रा स्थित घर पर सेलिब्रेट करते हुए भी दिखाई दिए। 
विज्ञापन


बता दें कि संजय दत्त इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं और उनका लुक बहुत ही कमाल का है। लंबे समय बाद संजय दत्त को इस अंदाज में देखा जाएगा। संजय दत्त लंबे समय बाद गैंगस्टर का किरदार निभाने जा रहे हैं। ट्रेलर के आखिर में दत्त कहते हैं, "जिंदगी का मजा हमने बहुत कम लिया है, अब वापस लौटा हूं जिदंगी भर का मजा लूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सितारों से भरी यह फिल्म 27 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। संजय दत्त के अलावा जिम्मी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह, माही गिल, कबीर बेदी, नफीसा अली, दीपक तिजौरी, दीपक राणा और जाकिर हुसैन नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed