फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sadhu Death Threats on appeals to boycott Shah Rukh Khan's Pathaan Movie like Aamir Khan's Laal Singh Chaddha

Pathaan Boycott: सीएम योगी के इस गुरु भाई को मिली जान से मारने की धमकी, बोले- शाहरुख खान...

Sat, 13 Aug 2022 06:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Aug 2022 06:35 PM IST
सार

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को सोशल मीडिया पर 'बायकॉट' किए जाने के बाद अब अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' यूजर्स के निशाने पर है। एक तरफ सोशल मीडिया पर 'बायकॉट पठान' ट्रेंड कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस संदर्भ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के एक गुरु भाई को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

विज्ञापन
Sadhu Death Threats on appeals to boycott Shah Rukh Khan's Pathaan Movie like Aamir Khan's Laal Singh Chaddha
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब निशाने पर लिया। फिल्म की रिलीज से काफी दिन पहले ही इसके बायकॉट का अभियान चलाया गया। हैशटैग के साथ 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' खूब ट्रेंड हुआ। अब यूजर्स बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' पर निशाना साध रहे हैं। इस फिल्म का बायकॉट भी सोशल मीडिया पर चल पड़ा है।

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी मिली!
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की 'पठान' के बायकॉट करने की मांग करने वालों में गुजरात के कच्छ साधु समाज के अध्यक्ष साधु देवनाथ का भी नाम है। बता दें कि साधु देवनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साधु देवनाथ ने सनातनियों से इसे बायकॉट करने की मांग की थी। अब साधु देवनाथ का दावा है कि ऐसा करने की वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराएंगे
खुद को मिल रही धमकी को लेकर साधु देवनाथ का कहना है कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। साधु देवनाथ का कहना है कि वह धमकी देने वाले उस आरोपी के खिलाफ बचाउ थाने में जल्द ही शिकायत दर्ज कराएंगे, जिसने सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी दी है।

विज्ञापन

किंग खान की टीम पर संदेह
साधु देवनाथ के मुताबिक, 'किसी सलीम अली ने मेरा सिर कटा पोस्टर ट्विटर पर साझा किया है। वह शाहरुख खान की पीआर टीम से है।' साधु देवनाथ ने कहा, 'यह प्रतिक्रिया गुरुवार को किए मेरे उस ट्वीट के बाद आई है, जिसमें मैंने सनातनियों से 'लाल सिंह चड्ढा' की तरह शाहरुख की नई फिल्म 'पठान' का बहिष्कार करने की अपील की थी।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं किसी फिल्म के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन उन अभिनेताओं के खिलाफ हूं, जो भारतीय प्रशंसकों और फॉलोअर्स की वजह से उठते हैं और और देश को ही गाली देते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed