फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sada Suhagan Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey and Kajal Raghavani will be seen together in this film

सदा सुहागन: दो हसीनाओं संग इश्क फरमाते नजर आएंगे निरहुआ, हटके है फिल्म की स्क्रिप्ट

Thu, 30 Dec 2021 04:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 04:54 PM IST
सार

प्रदीप शर्मा निर्मित दिनेश यादव की इस फिल्म का नाम सदा सुहागन होगा। फिल्म में दिनेश यादव के साथ ही एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Sada Suhagan Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey and Kajal Raghavani will be seen together in this film
सदा सुहागन - फोटो : instagram/pradeepsharma2152

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री में स्टार दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से जाना जाता है। निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर स्टार हैं। इस समय वे अपनी आने वाली फिल्म की में बिजी हैं। इस फिल्म को भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता प्रदीप शर्मा बना रहे हैं। प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा नए-नए कॉन्सेप्ट लाने की वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। प्रदीप शर्मा निर्मित दिनेश यादव की इस फिल्म का नाम सदा सुहागन होगा। फिल्म में दिनेश यादव के साथ ही एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी दिखाई देंगी।

विज्ञापन

Sada Suhagan Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey and Kajal Raghavani will be seen together in this film
भोजपुरी निर्देशक प्रदीप शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म निर्माता प्रदीप शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'सदा सुहागन' अब तक की फिल्मों से अलग होगी और इसकी कहानी नई होगी। उन्होंने कहा, हम स्क्रिप्ट ने नए बदलाव के मुताबिक, स्टार्स को कास्ट कर रहे हैं। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, कि हर बार उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की रूढ़िवादिता को तोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने हमेशा ऐसी सिनेमा बनाने की कोशिश की है जो भोजपुरी इंडस्ट्री के स्तर को ऊंचा रखें। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद है दर्शकों को ये फिल्म जरुर पसंद आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sada Suhagan Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey and Kajal Raghavani will be seen together in this film
दो एक्ट्रेस संग नजर आएंगे दिनेश यादव - फोटो : instagram/kajalraghwani-dineshlalyadav

फिल्म सदा सुहागन में दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी नजर आएंगी। अब देखना होगा कि इन तीनों की ऑनस्क्रिन जोड़ी क्या कमाल दिखाती है। प्रदीप शर्मा ने अब तक रजतिलक, लिट्टी चोखा और डमरू के अलावा कई फिल्में की हैं। ये सभी फिल्में दर्शकों को पसंद आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed