फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sad: Golmaal fame actress Manju Singh passes away writer Swanand Kirkire gave information on social media

दुखद: गोलमाल फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन, लेखक स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sat, 16 Apr 2022 10:18 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Apr 2022 10:18 AM IST
सार

दिग्गज हिंदी टेलीविजन प्रेजेंटर और अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
Sad: Golmaal fame actress Manju Singh passes away writer Swanand Kirkire gave information on social media
अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन - फोटो : social media

विस्तार

हिंदी सिनेमा से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज हिंदी टेलीविजन प्रेजेंटर और अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दूरदर्शन में उनके साथ काम करने के अपने समय को याद किया।

विज्ञापन


स्वानंद ने अपनी पोस्ट में लिखा, मंजू सिंह जी नहीं रही ! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लाई थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने डीडी के लिए कई नायब शोज़ एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे।  हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है…अलविदा !

विज्ञापन

 

 

मंजू सिंह भारतीय टेलीविजन उद्यग में एक जाना-माना नाम थीं। उन्होंने शो स्वराज, एक कहानी, शो टाइम आदि का निर्माण किया। प्यार से 'दीदी' कहलाने वाली मंजू बच्चों के शो, खेल खिलौने की एंकर थीं। यह शो करीब सात साल तक चला था। इसके अलावा सिंह ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल में भी दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने रत्ना की भूमिका निभाई थी।



सिंह ने अपने शो में राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1983 में शोटाइम के साथ एक टेलीविजन निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की। उनका शो एक कहानी कई क्षेत्रीय भाषाओं की साहित्यिक लघु कथाओं पर आधारित था। एक और शो जिसे देश भर के दर्शकों ने काफी पसंद किया था, वह थी उनकी डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा सीरीज़ अधिकार, जो महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर आधारित थी। 

हाल के दिनों में, मंजू सिंह बच्चों और युवाओं के लिए कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों से जुड़ी थीं। साल 2015 में, उन्हें रचनात्मक कला और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मान्यता मिली और उन्हें भारत सरकार द्वारा केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (CABE) के सदस्य के रूप में नामित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed