फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sacred Games Season 2 may cancelled due to MeToo campaign

'सेक्रेड गेम्स' के दर्शकों के लिए बुरी खबर, #MeToo की वजह से रद्द हो सकता है 'सीजन 2'

Thu, 11 Oct 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Sacred Games Season 2 may cancelled due to MeToo campaign
हॉलीवुड सिनेमा से शुरू हुए #MeToo अभियान ने इन दिनों बॉलीवुड को भी हिलाकर रखा है। इस अभियान के जरिए बॉलीवुड की कई हीरोइनों और प्रोडक्शन हाउस में काम कर रही महिलाओं ने खुद के साथ हुई यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं का खुलासा किया है। #MeToo अभियान के तहत अब तक नाना पाटेकर से लेकर विकास बहल, आलोक नाथ सहित कैलाश खैर और रजत कपूर जैसे सितारे शिकार हो चुके हैं। हाल ही में एक गुमनाम महिला ने चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के लेखक वरुण ग्रोवर पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


इस बीच #MeToo अभियान की वजह से हिंदी की पहली सफल वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीजन खतरे में पड़ गया है। चर्चा है कि इस सीरीज की निर्माता कंपनी नेटफ्लिक्स लेखक वरुण ग्रोवर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद इसको प्रसारित न करने पर विचार रही है। नेटफ्लिक्स का कहना है कि इस कामयाब सीरीज के दूसरे सीजन को या तो डिब्बे में बंद कर दिया जाए या बनाना पड़े तो सीरीज में वरुण का नाम न दिया जाए।
विज्ञापन

Sacred Games Season 2 may cancelled due to MeToo campaign
गौरतलब है कि हाल में फिल्म 'सुपर 30' के निर्माताओं ;फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म में निर्देशक के रूप में विकास बहल का नाम न देने का फैसला किया। इसलिए नेटफ्लिक्स भी सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन को लेकर ऐसा ही विचार कर रहा है। इस वेब सीरीज में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं।

नेटफ्लिक्स से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कंपनी बॉलीवुड में #MeToo अभियान पर नजर रखे है और देख रही है कि कैसे इसमें नाम आने वाले लोगों को अपने शोज से दूर रखे। ऐसे में सेक्रेड गेम्स के राइटर वरुण ग्रोवर का नाम आने के बाद विचार हो रहा है कि क्या इसके दूसरे सीजन को रद्द किया जा सकता है। 

आपको बता दें कि वरुण पर सोशल मीडिया में एक गुमनाम महिला ने वर्षों पहले यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि वरुण ने विस्तार से जवाब देकर इसका खंडन किया है। अनुराग कश्यप ने भी कहा है कि वह वरुण पर लगे आरोपों को सच नहीं मान सकते। वहीं गौरतलब है कि बीते दिनों सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है। इसको दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed