{"_id":"5e6117fb8ebc3ec748303631","slug":"rohena-gera-tillotama-vivek-geetanjali-k-movie-is-love-enough-sir-trailer-launch-by-karan-johar","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण जौहर ने लॉन्च किया 'इज लव इनफ? सर' का ट्रेलर, जानिए भारत में कब रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर ने लॉन्च किया 'इज लव इनफ? सर' का ट्रेलर, जानिए भारत में कब रिलीज होगी फिल्म
Thu, 05 Mar 2020 08:51 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 05 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
'इज लव इनफ? सर'
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने फिल्म 'इज लव इनफ? सर' का ट्रेलर लॉन्च किया है। यह एक मराठी विधवा नौकरानी की कहानी है। वह अपने मालिक के प्रति आकर्षित हो जाती है जो अपनी सगाई टूटने के बाद अमेरिका से लौटा है। 71 वें अंतर्राष्ट्रीय कान फिल्म महोत्सव के क्रिटिक्स वीक कॉम्पिटिशन सेक्शन में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था।
विज्ञापन
फिल्म की निर्माता निर्देशक और लेखिका रोहेना गेरा ने कहा, 'सर, प्यार और उम्मीदों से भरी एक फिल्म है। मुझे विश्वास है कि यह प्यार दुनिया बदल सकता है। क्योंकि जब आप किसी को प्यार करते हैं तो दुनिया उसी की नजरों से देखते हैं और तब वह हमेशा कुछ जुदा जुदा सी नजर आती है। अगर हम वास्तविकता में दूसरे के नजरिए को देखें तो वह आपको बदल सकता है।'
विज्ञापन
फिल्म के मुख्य अभिनेता विवेक गोम्बर ने कहा, 'हम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और रिलीज की तरफ देख रहे हैं। मुझे यह जानने की उत्सुकता है कि लोग इस फिल्म के बारे में क्या सोचेंगे। उम्मीद करता हूं कि उन्हें यह फिल्म पसंद आए और थियेटर से उतरने का नाम ही ना ले। ' फिल्म में रत्ना का किरदार निभाने वाली तिल्लोतमा शोम ने कहा, 'सर फिल्म को पूरी दुनिया से बहुत अधिक प्यार मिला है। मैं यह देखने के लिए काफी उत्साहित और थोड़ी डरी हुई हूं कि फिल्म को लेकर भारतीय दर्शक किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं।'
विज्ञापन
फिल्म ने एएफआई फेस्ट लॉस एंजिल्स, साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल सहित लगभग 45 अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय समारोहों में जगह बनाते हुए 16 पुरस्कार जीते हैं। इन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और ऑडियंस च्वाइस अवॉर्ड शामिल है। रोहेना गेरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूरे देश में 20 मार्च 2020 को दस्तक दे रही है। फिल्म में तिलोत्तमा शोम,विवेक गोम्बर और मराठी अभिनेत्री गीतांजली कुलकर्णी मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन