फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocketry The Nambi Effect makers gift luxury watches to crew members after R Madhavan film completes one year

Rocketry: रॉकेट्री के एक साल पूरे होने पर फिल्म के मेकर्स हुए खुश, क्रू के सदस्यों को गिफ्ट किया यह खास तोहफा

Mon, 03 Jul 2023 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Jul 2023 06:59 PM IST
सार

वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित इस फिल्म के निर्देशन के साथ माधवन ने इसमें लीड रोल भी निभाया था।

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect makers gift luxury watches to crew members after R Madhavan film completes one year
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर माधवन अपनी एक्टिंग से साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। फिल्मों में अदाकारी के बाद उन्होंने पिछले साल रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। रिलीज के बाद इस फिल्म को काफी ज्यादा सराहा गया था। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फिल्म की जमकर तारीफ हुई थी। अब इस फिल्म ने अपने रिलीज का एक साल पूरा कर लिया है।  

विज्ञापन

Kajol: 'नीसा मुझसे ज्यादा शालीनता के साथ पैपराजी को संभालती हैं', काजोल ने बांधे बेटी की तारीफों के पुल

विज्ञापन

मेकर्स ने दिया खास तोहफा

फिल्म की पहली वर्षगांठ पर इसके मेकर्स ने पूरी टीम को एक खास तोहफा दिया है। इस फिल्म के प्रोडक्शन टीम से जुड़े सूत्र ने इस बारे में बताया, "कोविड लॉकडाउन मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए एक कठिन समय था। ऐसे समय में जब लोग एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए मजबूर थे, एक फिल्म को पूरा करना मुश्किल था, लेकिन टीम के कुछ लोग ऐसे थे जो फिल्म को पूरा करने में मदद करने के लिए आगे आए। फिल्म की पहली सालगिरह पर, निर्माताओं ने कहा, इसकी कोर टीम के सदस्यों को सराहना के एक छोटे से प्रतीक के रूप में लक्जरी घड़ियां उपहार में दी हैं।" 
Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज का गाना 'यार का सताया हुआ है' आउट, रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम

इस फिल्म में दिखेंगा माधवन

बता दें कि पिछले साल जुलाई महीने में रिलीज हुई रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। वैज्ञानिक नंबी नारायण पर आधारित इस  फिल्म के निर्देशन के साथ माधवन ने इसमें लीड रोल भी निभाया था। क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो माधवन जल्द ही फिल्म 'टेस्ट' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता ने इसकी शूटिंग पूरी की है।
MMMS: 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर आया बड़ा अपडेट, जानकर विक्की के फैंस के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed