फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocket Boys 2 Trailer Release everything from nuclear test to Nehru-Indira Seen in Web Series

Rocket Boys 2: 'रॉकेट बॉयज 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज, परमाणु परीक्षण से लेकर नेहरू-इंदिरा तक सब साथ आए नजर

Tue, 07 Mar 2023 02:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Mar 2023 02:04 AM IST
सार

ट्रेलर की शुरुआत प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु की खबर के साथ होती है। इसमें होमी और विक्रम को भी दिखाया गया है जो अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ हैं।

विज्ञापन
Rocket Boys 2 Trailer Release everything from nuclear test to Nehru-Indira Seen in Web Series
रॉकेट बॉयज 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉकेट बॉयज 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दूसरे सीजन में होमी भाभा, विक्रम सारा भाई और एपीजे अब्दुल कलाम के किरदार भारत को परमाणु संपन्न बनाने के लिए नई चुनौतियों का सामना करते नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में उन्हें कई मोर्चों से बाधाओं का सामना करते देखा जाएगा, जिसमें बजटीय विरोध, तकनीकी कठिनाइयां और अन्य देशों से शत्रुता शामिल है। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- Ankit Gupta : 'जुनूनियत' में गिटार बजाते वक्त चोटिल हुए अंकित गुप्ता, नहीं रुकने दी शो की शूटिंग
विज्ञापन

ट्रेलर की शुरुआत प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु की खबर के साथ होती है। इसमें होमी और विक्रम को भी दिखाया गया है जो अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ हैं। जहां होमी भारत को एक परमाणु शक्ति बनाने पर जोर देते हैं। वहीं विक्रम की योजना कक्षा में उपग्रहों को लॉन्च करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara: रील लाइफ में फिर बनेगी सिड-कियारा की जोड़ी, करण जौहर ने संभाली 'करीब' लाने की कमान

ट्रेलर के सामने आने के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''यह शो मेरे रोंगटे खड़े कर देता है! मुझे गर्व महसूस होता है कि ऐसे महापुरुषों ने देश के भविष्य को आकार दिया।'' दूसरे यूजर ने लिखा, "सर्वश्रेष्ठ भारतीय वेब सीरीज।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस कमेंट में फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें- Citadel Trailer: सिटाडेल का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन मोड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा
 

इस वेब सीरीज का निर्देशन अभय पन्नू ने किया है। वहीं इसे निखिल आडवाणी, आदित्य रॉय कपूर और एमी एंटरटेनमेंट ने क्रिएट किया है। बता दें कि इसका पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी इस सीरीज ने खूब धमाल मचाया था। सीरीज ने बेस्ट ड्रामा सीरीज और बेस्ट डायरेक्टर के साथ कुल आठ अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed