फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha To Receive Award from Consul General of France at MAMI Mumbai Film Festival know in detail

Richa Chadha: मामी फिल्म फेस्टिवल में ऋचा चड्ढा को किया जाएगा सम्मानित, काउंसिल जनरल ऑफ फ्रांस देंगे अवॉर्ड

Thu, 26 Oct 2023 10:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 26 Oct 2023 10:20 PM IST
सार

मुंबई में कल से शुरू होने जा रहे मामी फिल्म फेस्टिवल में ऋचा चड्ढा को सम्मानित किया जाएगा। अभिनेत्री को कला के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए फ्रांसीसी सरकार की ओर से 'शेवेलियर डान्स ल'ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस' की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Richa Chadha To Receive Award from Consul General of France at MAMI Mumbai Film Festival know in detail
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर जगह बनाने वाली ऋचा चड्ढा अक्यर सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे फिर वह उनका किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष रखना हो या फिर फिल्मों में दी गई उनकी शानदार परफॉर्मेंस। पिछले काफी समय से अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' को लेकर चर्चा बटोर रहीं ऋचा चड्ढा का नाम एक बार फिर लाइमलाइट में है। इस बार वजह न तो उनकी फिल्में हैं और न ही अभिनेत्री का बयान। इस बार वजह कुछ खास है और वह यह है कि ऋचा चड्ढा को मामी फिल्म फेस्टिवल में काउंसिल जनरल ऑफ फ्रांस की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

Richa Chadha To Receive Award from Consul General of France at MAMI Mumbai Film Festival know in detail
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में कल (27 अक्तबूर) से शुरू होने जा रहे मामी फिल्म फेस्टिवल में ऋचा चड्ढा को सम्मानित किया जाएगा। अभिनेत्री को कला के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए फ्रांसीसी सरकार की ओर से 'शेवेलियर डान्स ल'ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस' की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। मुंबई में फ्रांस के काउंसिल जनरल जीन-मार्क सेरे-चार्लेट 28 अक्तूबर को ऋचा चड्ढा को मामी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार देंगे। 
Jacqueline: जैकलीन को मिला हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ फिल्म में काम करने का मौका, साझा किया अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन

Richa Chadha To Receive Award from Consul General of France at MAMI Mumbai Film Festival know in detail
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा चड्ढा ने कहा कि वह फ्रांसीसी सरकार और मुंबई में फ्रांस के काउंसिल जनरल द्वारा 'शेवेलियर डान्स एल'ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस' पुरस्कार से सम्मानित होने से बेहद खुश हैं। अभिनेत्री ने कहा कि यह उन्हें अपने काम में एक्सीलेंस के लिए और ज्यादा प्रयास करने और अपने काम के माध्यम से दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रेरित करता है। फिल्म इंडस्ट्री में मेरा सफर किसी रोलर-कोस्टर सवारी से कम नहीं है, जो चुनौतियों, जीत और अमूल्य सबक से भरी हुई है।'
Yami Gautam: 'उरी' के दौरान आदित्य धर की इस बात से काफी प्रभावित थीं यामी गौतम, अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन

Richa Chadha To Receive Award from Consul General of France at MAMI Mumbai Film Festival know in detail
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें, मामी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कुल मिलाकर 12 फ्रांसीसी फिल्मों को प्रदर्शित करने का कार्यक्रम रखा गया है। इतना ही नहीं पहली बार फ्रांस के 10 फिल्म प्रोफेशनल्स को फेस्टिवल में हिस्सा लेने और इंटरैक्टिव सेशन आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को हाल ही में उनकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फुकरे 3' में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी बढ़िया प्रदर्शन किया। 
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने साझा किया जेल में बिताए दिनों का अनुभव, बताया कैसा था कैदियों का बर्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed