फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha begins shooting for her first international project Aaina in London

Richa Chadha: ऋचा ने शुरू की इंटरनेशनल फिल्म 'आइना' की शूटिंग, बोलीं- काम नहीं आ रहा अनुभव

Tue, 25 Jul 2023 02:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Jul 2023 02:53 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि फिल्म 'आइना' रियल लाइफ ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर ऋचा काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
Richa Chadha begins shooting for her first international project Aaina in London
Richa Chadha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा फिल्म 'आइना' को लेकर चर्चा में हैं। यह उनका पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। अभिनेत्री ने लंदन में इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। सामने आए बयान के मुताबिक, 'आइना' एक इंडो-ब्रिटिश प्रोजेक्ट है, जिसमें ऋचा चड्ढा लीड किरदार निभाती नजर आएंगी। इसमें वह 'द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया' फेम एक्टर विलियम मोसेले के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। 

विज्ञापन


ऋचा चड्ढा ने कही यह बात
कहा जा रहा है कि फिल्म 'आइना' रियल लाइफ ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर ऋचा काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है, 'मैंने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत सारी स्क्रिप्ट्स पढ़ी थीं, लेकिन कोई भी पसंद नहीं आ रही थी। लेकिन, जब 'आइना' आई तो यह तुरंत पसंद आ गई और अब फाइनली यह बन रही है। मैं बहुत ज्यादा रोमांचित हूं'।
विज्ञापन

Adipurush Ott Release: अब ओटीटी पर रिलीज की जाएगी प्रभास की 'आदिपुरुष', जानिए कब और कहां देखने को मिलेगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


हो रहा फ्रेशर जैसा अनुभव
ऋचा चड्ढा का कहना है कि इस फिल्म की स्टोरीलाइन काफी दिलचस्प है। मुझे अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए एक मजबूत स्क्रिप्ट की तलाश थी और 'आइना' इस मामले में बिल्कुल सही बैठती है। ऋचा चड्ढा ने विदेशी फिल्म में काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया, 'पूरी फिल्म यूके में शूट होगी और उनका वर्किंग कल्चर हमारे से बिल्कुल अलग है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई वर्षों का अनुभव होने के बाद भी, मैं यहां फ्रेशर जैसा फील कर रही हूं।'
Veere Di Wedding 2: 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल पर लगी मुहर? जानिए कब तक शुरू होगी शूटिंग

इन फिल्मों में भी आएंगी नजर
बता दें कि 'आइना' के अलावा ऋचा चड्ढा आने वाले वक्त में 'फुकरे 3' में भी नजर आएंगी। यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस के पहले प्रोजेक्ट 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का काम भी पूरा कर लिया है। यह फिल्म 16 वर्षीय एक लड़की की जिंदगी पर आधारित है, जिसके रिश्ते अपनी मां से काफी जटिल हैं। 
Zeba Bakhtiar: 'मेरी सोचने की शक्ति खत्म हो गई थी', बेटे को पाना रहा मुश्किल,अदनान सामी से तलाक पर बोलीं जेबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed