फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha and Ali Fazal upcoming Audion Podcast 10 episodes series virus 2062 news and updates

बॉलीवुड: ऋचा चड्ढा को मिला ‘वायरस 2062’ से ग्रस्त ये ‘रोगी’, जानिए कैसे टलेगा भविष्य में होने वाली महामारी का संकट

Fri, 03 Sep 2021 08:58 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 03 Sep 2021 08:58 AM IST
सार

कोरोना वायरस के दुनिया भर में फैले संक्रमण ने छोटे और बड़े परदे पर तमाम काल्पनिक कथाओं को भी जन्म दे दिया है। ये कल्पनाएं अब भविष्य में होने वाली महामारियों तक भी पहुंच रही हैं और इनका दायरा परदे से निकलकर आवाज की दुनिया तक पहुंच रहा है। चर्चित कलाकारों की जोड़ी अली फजल और ऋचा चड्ढा ने इसी क्रम में अपनी एक नई पॉडकास्ट सीरीज तैयार की है वायरस 2062’।

विज्ञापन
Richa Chadha and Ali Fazal upcoming Audion Podcast 10 episodes series virus 2062 news and updates
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

कोरोना वायरस के दुनिया भर में फैले संक्रमण ने छोटे और बड़े परदे पर तमाम काल्पनिक कथाओं को भी जन्म दे दिया है। ये कल्पनाएं अब भविष्य में होने वाली महामारियों तक भी पहुंच रही है और इनका दायरा परदे से निकलकर आवाज की दुनिया तक पहुंच रहा है। चर्चित कलाकारों की जोड़ी अली फजल और ऋचा चड्ढा ने इसी क्रम में अपनी एक नई पॉडकास्ट सीरीज तैयार की है, जिसका नाम है ‘वायरस 2062’। ये ऑडियो थ्रिलर अंतर्राष्ट्रीय ऑडियो प्लेटफॉर्म स्पॉटीफाई पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


स्पॉटीफाई पर विशेष रूप से उपलब्ध 10 एपिसोड की श्रृंखला ‘वायरस 2062’ को भारतीय श्रोताओं के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। सीरीज की कहानी एक रोगी के इर्दगिर्द घूमती है और इस दौरान उसकी अपने मनोचिकित्सक से जो बातें होती हैं, उसी को इस कहानी का आधार बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक ‘वायरस 2062’ दरअसल एक विदेशी कहानी है और इसे हिंदी के श्रोताओं के लिए वहां से रूपांतरित किया गया है।

विज्ञापन

Richa Chadha and Ali Fazal upcoming Audion Podcast 10 episodes series virus 2062 news and updates
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

लगातार कैमरे के सामने ही काम करती रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने इस नए अनुभव को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, “पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना फिल्मों के लिए डबिंग करने से बहुत अलग है। श्रोताओं को पूरे समय व्यस्त रखने के लिए आवाज के सही उतार चढ़ाव और अभ्यास की आवश्यकता होती है। इसके जरिए मुझे कहानी कहने के एक नए रूप का भी पता चला। यह मेरे लिए एक आनंददायक अनुभव रहा। थिएटर और फिल्म के बाद अब ऑडियो में भी मैं अपरंपरागत भूमिकाएं करने की कोशिश कर रही हूं।"

Richa Chadha and Ali Fazal upcoming Audion Podcast 10 episodes series virus 2062 news and updates
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वहीं इस बारे में अभिनेता अली फजल कहते हैं, “ऑनस्क्रीन से ऑडियो में बदलाव करना निश्चित रूप से मजेदार अनुभव रहा है। यह एकदम नया, रोमांचक और ताजगी भरा है। एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा अपनी रचनात्मक क्षमताओं का विस्तार करने के तरीकों की तलाश में रहता हूं और पॉडकास्ट के लिए काम करने से मुझे यही खुशी हासिल हुई है।” स्पॉटीफाई ने हाल के दिनों में कई दिलचस्प ऑडियो थ्रिलर सीरीज श्रोताओं को परोसी हैं जिनमें ‘भास्कर बोस’, ‘और हॉरर टाइम’, ‘आई हियर यू’, ‘डर का राज’ से लेकर ‘डॉ. फ़ोबिया’ तक प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed