फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon reacts to trolling on getting Padma Shri know actress statement

Raveena Tandon: पद्मश्री मिलने पर ट्रोल हुईं रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इन्हें सिर्फ ग्लैमर दिखता है

Sat, 08 Apr 2023 03:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 08 Apr 2023 03:36 PM IST
सार

रवीना टंडन, पद्मश्री सम्मान मिलने पर ट्रोल्स का शिकार हुई थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने बयान से सुर्खियों में आ गई हैं। 

विज्ञापन
Raveena Tandon reacts to trolling on getting Padma Shri know actress statement
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक में बेहतरीन फिल्मों से लोगों के दिलों पर छा जाने वालीं एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी अपनी खूबसूरती से लाइमलाइट बटोरती हैं। एक्ट्रेस को बीते दिनों पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। जहां रवीना के फैंस उनकी इस अचीवमेंट से बेहद खुश हुए तो वहीं, ट्रोल्स ने उन्हें इसके लिए आड़े हाथों ले लिया। रवीना को पद्मश्री मिलने पर कई सवाल खड़े किए गए जिस पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। 

विज्ञापन

रवीना टंडन की ट्रोल्स को दो टूक

रवीना टंडन ने ट्रोल्स को सबक सिखाते हुए कहा है, 'मैं उन्हें कोई महत्व नहीं देना चाहती क्योंकि उनका अपना एजेंडा है। कुछ लोगों के कमेंट्स, जिनके महज 20 फॉलोअर्स हैं और मैंने जो काम किया है उसे नहीं देखा है, इन लोगों का कमेंट मेरे काम के योगदान को कम नहीं करेगा। ट्रोल्स को सिर्फ ग्लैमर दिखता है, वे हमारी कड़ी मेहनत और लंबे समय तक किए गए काम को नहीं देखते हैं। हम जानते हैं कि आज सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें हैं, लेकिन उनका शुक्रिया जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं भेजे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने समाज में बदलाव लाने की कोशिश की- रवीना

रवीना टंडन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'मैंने उन मुद्दों पर फिल्में करने की कोशिश की जिन्हें मैं दृढ़ता से महसूस करती थी। निर्भया मामले ने मुझे इतना झकझोर दिया था। मैंने कई ऐसी फिल्में कीं जिनमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की गई थी। मुझे कमर्शियल सिनेमा पसंद है, लेकिन मैं ऐसी परियोजनाओं पर भी ध्यान देती हूं, जो समाज में बदलाव लाएं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

विज्ञापन

रवीना को अवॉर्ड मिलने से खुश बेटी राशा 

गौरतलब हो कि रवीना टंडन को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर उनकी बेटी राशा थडानी ने पोस्ट कर खुशी जाहिर की थी। राशा ने लिखा, 'पद्मश्री अवॉर्ड, भारतीय गणराज्य के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक। यह वर्ष आपके लिए खास है। आप हमेशा कहती हैं कि यह सब नाना की बदौलत है, आपको जो मिल रहा है, उसमें वह आपकी मदद कर रहे हैं। मुझे भी इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन, इसमें आपकी भी कड़ी मेहनत है।'

Jay Bhanushali: जय भानुशाली ने बताया अपनी कामयाब शादी का राज, पत्नी माही की तारीफ करते हुए किया ये बड़ा खुलासा

मां की मेहनत पर राशा को गर्व

राशा ने आगे जोड़ा, 'आपको जो सफलता, प्यार और सम्मान मिल रहा है, आप उसकी हकदार हैं। आपको और आपके काम को यूं सम्मानित होते देख मुझे कितनी खुशी हो रही है, मैं बता नहीं सकती। यह आपकी जीत है मम्मा। आपकी विनम्रता, दयालुता रणबीर और मुझे कड़ी मेहनत करने और बेस्ट बनने के लिए प्रेरित करती है। हमें इंतजार है कि आगे क्या अच्छा होने वाला है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rasha (@rashathadani)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed