{"_id":"641a9ed8076562d295075b68","slug":"ratna-pathak-shah-reveal-how-television-content-disappointed-why-did-actress-say-such-a-thing-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ratna Pathak: टीवी से निराशा के बाद अब ओटीटी से उम्मीद, एंटरटेनमेंट के बदलते दौर पर क्या बोलीं रत्ना पाठक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ratna Pathak: टीवी से निराशा के बाद अब ओटीटी से उम्मीद, एंटरटेनमेंट के बदलते दौर पर क्या बोलीं रत्ना पाठक
Wed, 22 Mar 2023 11:58 AM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
रत्ना पाठक शाह
- फोटो : Social media
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ओटीटी की दुनिया में धूम मचा रही हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। आपको बता दें, अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली इस एक्ट्रेस ने लगभग 40 साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिताए हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस एक गुजराती हाउस वाइफ का किरदार निभा रही हैं। हालांकि फिल्मों में सिंपल रोल में दिखने वाली रत्ना रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। जो देश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हुई नजर आती हैं। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एंटरटेनमेंट कंटेंट को लेकर खुलकर बात की।
विज्ञापन
Trending Videos
अपनी बात हमेशा खुलकर सामने रखने वाली रत्ना पाठक शाह का कहना है कि 'ओटीटी के आने से इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है, कुछ अच्छा, कुछ बुरा। लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि मुझे जो उम्मीद थी टीवी से, वो बिलकुल पूरी नहीं हुई। मुझे लगा था टीवी गेम चेंजर होगा। ये लोगों को ऐसी कहानियां कहने का मौका देगा, जो पहले नहीं सुनाई गई है, कुछ देर के लिए ऐसा हुआ भी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
रत्ना पाठक शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रत्ना शाह पाठक कहती है, 'शुरुआत के कुछ पांच दस साल तो टीवी काफी नया और फ्रेश था, सब कुछ नया था। लेकिन अब सबकी आंखे खुल गई। अब देखिए, कैसे कैसे शोज आ रहे हैं टीवी पर नागिन और डायन। मैंने जो सोचा था, वो नहीं हो पाया। लेकिन मुझे ओटीटी से अच्उछी उम्मीदें है। आशा करती हूं कि यहां हमें अच्छी कहानियां सुनने मिले'।
बता दें कि अभिनेत्री रत्ना पाठक मशहूर एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं। उन्होंने साल 1983 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंडी' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत मशहूर कॉमिक टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई से मिली। रत्ना ने मिर्च मसाला, जाने तू या जाने न, कपूर एंड संस, खूबसूरत, गोलमाल 3, हम दो हमारे दो आदि फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। तो वहीं, रत्ना पाठक शाह ने थिएटर, टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी में काम किया है।
यह भी पढ़ें: बगैर इजाजत आवाज इस्तेमाल करना रैपर बैड बनी को पड़ा भारी, एक्स गर्लफ्रेंड कार्लिज ने किया केस
यह भी पढ़ें: बगैर इजाजत आवाज इस्तेमाल करना रैपर बैड बनी को पड़ा भारी, एक्स गर्लफ्रेंड कार्लिज ने किया केस