फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna Share Her Diary Note On Social Media Talk About Life Experience

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने साझा किया डायरी नोट, लिखा- ‘जो आज तुम्हारा दोस्त है वो कल…’

Sat, 03 May 2025 12:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 03 May 2025 12:15 PM IST
सार

रश्मिका मंदाना ऊटी में ‘थामा’ की शूटिंग कर रही थी, किसी कारण से यह शूटिंग रुक गई। ऐसे में रश्मिका वापस घर लौटीं, इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने डायरी नोट को फैंस के साथ साझा किया। जिसमें वह दोस्ती और रिश्तों पर बात करती दिखीं। जानिए, अपने डायरी नोट में रश्मिका ने क्या लिखा।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Share Her Diary Note On Social Media Talk About Life Experience
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विस्तार

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रही हैं। पिछले दिनों वह सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आईं। फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग वह ऊटी में आयुष्मान खुराना के साथ कर रही हैं लेकिन अभी इसकी शूटिंग नहीं हो रही है। ऐसे में रश्मिका को थोड़ा ब्रेक मिला है। इस ब्रेक में वह घर पहुंचीं और फैंस के साथ अपना एक डायरी नोट साझा किया।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: क्या विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका ने मनाया जन्मदिन? दोनों की तस्वीरें देख बोले फैंस 
विज्ञापन

दोस्ती-रिश्ते पर रश्मिका का नजरिया 
रश्मिका मंदाना ने अपने डायरी नोट में लिखा कि घर पहुंचकर पता चलता है कि कितना काम पेडिंग पड़ा है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बहन के जन्मदिन की बात भी साझा की। रश्मिका को लगता है कि वक्त बहुत तेजी से बीत रहा है। इसके अलावा वह दोस्ती, रिश्तों पर भी गहरी बात लिखती हैं, ‘कोई भी इंसान बुरा नहीं होता है लेकिन कोई भी तुम्हारे लिए अच्छा इंसान हो, ऐसा भी मुमकिन नहीं। आज जो तुम्हारा दोस्त है, वो कल नहीं होगा या हो सकता है कि वह ताउम्र आपका दोस्त रहे, यह उसका फैसला है। लेकिन तुम्हारे माता-पिता ही सबसे ज्यादा प्यार तुम्हें करते हैं, इसलिए उनका सम्मान करो।’ रश्मिका की इन बातों से लग रहा है कि किसी करीबी ने शायद उन्हें दुखी कर दिया है, इसलिए वह ऐसी बातें लिख रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Rashmika Mandanna: रश्मिका ने शेयर किया साेशल मीडिया पर वीडियो, भाभी कहते नजर आए फैंस, जानिए क्योंं? 

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में 
रश्मिका मंदाना के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हिंदी फिल्म ‘थामा’ के अलावा दो साउथ फिल्मों में भी नजर आएंगी। इसमें साउथ फिल्म ‘कुबेरा’ और ‘गर्लफ्रेंड’ में शामिल है। फिल्मों के अलावा रश्मिका एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ डेटिंग को लेकर भी चर्चा में है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है लेकिन अब तक खुलकर इन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed