{"_id":"64d5c200e04b7c161600a815","slug":"rashmika-mandanna-opens-up-about-upcoming-film-animal-directed-by-sandeep-reddy-vanga-starrer-ranbir-kapoor-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: रश्मिका के लिए दिसंबर का महीना है बेहद खास, एक्ट्रेस ने खुद किया वजह का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmika Mandanna: रश्मिका के लिए दिसंबर का महीना है बेहद खास, एक्ट्रेस ने खुद किया वजह का खुलासा
Fri, 11 Aug 2023 10:42 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:42 AM IST
सार
'एनिमल' में अपने रोल को लेकर बात करते हुए रश्मिका ने कहा, 'मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं दर्शक मेरी इस फिल्म को देखें। उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं'।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेशनल क्रश के रूप में मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के फैंस की कमी नहीं है। साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रश्मिका बॉलीवुड में भी अपने पैर जमा रही हैं। जल्द ही वह फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर हाल ही में रश्मिका ने बात की।
विज्ञापन
दिसंबर में रिलीज होने वाली पांचवी फिल्म होगी 'एनिमल'
रश्मिका मंदाना का कहना है कि दिसंबर का महीना मेरे लिए हमेशा लकी रहा है। मेरी डेब्यू फिल्म 'किरिक पार्टी' से लेकर 'पुष्पा', 'चमक' और 'अंजनी पुत्र' तक सभी फिल्में दिसंबर में आईं। इस महीने में आईं सभी फिल्मों को खूब प्यार मिला। दिसंबर के महीने में रिलीज होने वाली 'एनिमल' मेरी पांचवी फिल्म होगी। इस फिल्म को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।
विज्ञापन
Jailer: अब तक हिंदी में नहीं रिलीज हो पाई रजनीकांत की 'जेलर', यहां जानें क्या है वजह
विज्ञापन
बोलीं- दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार
'एनिमल' में अपने रोल को लेकर बात करते हुए रश्मिका ने कहा, 'मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं दर्शक मेरी इस फिल्म को देखें। उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। इस फिल्म में मेरा रोल बहुत अलग तरह का है। इससे पहले मैंने इस तरह का किरदार अदा करने की कल्पना भी नहीं की थी। मैं उत्साहित हूं की क्रिटिक्स और मेरे फैंस क्या प्रतिक्रिया देंगे!'
TYFC: TIFF 2023 में होगा 'थैंक यू फॉर कमिंग' का वर्ल्ड प्रीमियर, फिल्म को लेकर रिया कपूर ने कही यह बात
इन फिल्मों में भी आएंगी नजर
बता दें कि 'एनिमल' के अलावा रश्मिका 'पुष्पा 2' में भी नजर आएंगी। इसके अलवा वह फिल्म 'रेनबो' का भी हिस्सा होंगी। बता दें कि रश्मिका ने तमिल और बॉलीवुड फिल्मों के अलावा तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने बीते वर्ष अक्तूबर में रिलीज हुई फिल्म 'गुडबाय' से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू की थी। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।
OMG 2: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट दिए जाने पर दुखी थीं यामी गौतम, बोलीं- लोगों की भावनाओं का सम्मान करती हूं