{"_id":"696dc7f163709b5bb609bf96","slug":"rashmika-mandanna-breaks-silence-on-salman-khan-sikandar-failure-2026-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सिकंदर' की असफलता पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'जो हुआ वो बिल्कुल...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सिकंदर' की असफलता पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'जो हुआ वो बिल्कुल...'
Mon, 19 Jan 2026 11:31 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:31 AM IST
सार
Sikandar Failure: रश्मिका मंदाना ने एआर मुरुगाडोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने सिकंदर की असफलता के बारे में खुलकर बात की और इसके कम बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के पीछे का असली कारण बताया।
विज्ञापन
रश्मिका और सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रश्मिका मंदाना ने 2025 में 'छावा', 'द गर्लफ्रेंड', और 'थामा' जैसी हिट फिल्में दीं, जिससे वह और सलमान खान दोनों काफी सफल हुए। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसने दोनों का दिल तोड़ दिया। यह फिल्म थी 'सिकंदर', जिसे एआर मुरुगादोस ने बनाया। रश्मिका इसमें सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म ईद 2025 में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। 'सिकंदर' की असफलता पर रश्मिका ने अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन
'सिकंदर' की असफलता पर रश्मिका की दो टूक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'सिकंदर' फ्लॉप होने का मुख्य कारण क्या था। उन्होंने कहा कि जब उन्हें 'सिकंदर' की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी, तब वह बहुत अच्छी लगी, लेकिन बाद में फिल्म बनते समय कई चीजें बदल गईं, जैसे कि अभिनय, एडिटिंग और रिलीज के समय के हिसाब से कहानी अलग हो गई। रश्मिका ने कहा, 'फिल्मों में ऐसा आमतौर पर होता है। जो सुना जाता है, वह अलग होता है और बनने के बाद और अलग हो जाता है।'

रश्मिका के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अब रश्मिका शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा, वे तेलुगु फिल्म 'मैसा' में भी काम कर रही हैं। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका फरवरी 2026 में अपने बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से शादी करने वाली हैं, लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें:'बॉर्डर 2' के क्रेडिट्स में जोड़ा जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर? फैंस ने दी प्रतिक्रिया