फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rapper Raftaar Becomes First Indian Artist to Accept Performance Fee in Cryptocurrency

बदलाव: रफ्तार बने वर्चुअल करेंसी में फीस लेने वाले पहले रैपर, शो के लिए ले रहे क्रिप्टोकरेंसी

Wed, 30 Jun 2021 04:49 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Jun 2021 04:49 PM IST
सार

  • रैपर रफ्तार शो के लिए ले रहे हैं क्रिप्टोकरेंसी।
  • जुलाई के दूसरे सप्ताह में कनाडा में होने वाला है शो।
  • वर्चुअल फीस लेने वाले पहले भारतीय कलाकार बने रफ्तार।

विज्ञापन
Rapper Raftaar Becomes First Indian Artist to Accept Performance Fee in Cryptocurrency
रफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी का खुमार चढ़ रहा है और अब ये हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री तक आ गया है। मशहूर रैपर और संगीतकार रफ्तार ने बताया है कि वो अपने शो के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फीस ले रहे हैं। करीब 15 साल से रफ्तार के मैनेजर और बिजनेस पार्टनर अंकित खन्ना ने एक ऐसा शो बुक किया है, जिसका प्रदर्शन जुलाई के दूसरे सप्ताह में होना है। कनाडा के ओटावा में 100 लोगों की प्राइवेट पार्टी के लिए इस शो का आयोजन होगा।

विज्ञापन


रफ्तार पहले ऐसे भारतीय कलाकार बन गए हैं, जो परफॉर्मेंस के लिए क्रिप्टोकरेंसी ले रहे हैं। रफ्तार ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं हमेशा ब्लॉकचेन तकनीक का फैन रहा हूं और मुझे हमेशा आश्चर्य होता है कि कलाकारों और मैनेजर्स ने इस माध्यम की क्षमता का पता क्यों नहीं लगाया। मैंने आखिरकार इस दिशा में बेबी स्टेप्स ले लिए हैं।'
विज्ञापन

 

Rapper Raftaar Becomes First Indian Artist to Accept Performance Fee in Cryptocurrency
रफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं अंकित खन्ना ने कहा, 'मेरी राय में संगीत ब्लॉकचेन को पूरी तरह से अपनाने वाले उद्योगों में से एक होगा। कलाकार अब बिचौलियों के बिना हर तरह से सीधे जनता के बीच जा सकता है। ब्लॉकचेन में संगीत बनाने या उसके साथ बातचीत करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक सहज अनुभव में तेजी लाने की क्षमता है। मुझे अपने लंबे समय से व्यापारिक सहयोगी रफ़्तार के साथ इस नए लेन-देन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह वास्तव में नई पीढ़ी की आवाज है।'
 

क्या है क्रिप्टोकरेंसी
क्रिप्टोकरेंसी (CryptoCurrancy) एक तरह का डिजिटल एसेट होता है। कई देशों में शॉपिंग, सर्विसेज के लिए क्रिप्टो का इस्तेमाल होता है। क्रिप्टोकरेंसी को नोट या सिक्कों के रूप में प्रिंट नहीं किया जा सकता। क्रिप्टोकरेंसी के लिए कोई बैंक या एटीएम भी नहीं होता है।

पिछले एक साल में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पूरी दुनिया में समर्थन बढ़ा है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार अप्रैल में दो ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप पार कर गया था। हालांकि, बाद में मई महीने में क्रिप्टो मार्केट ने काफी झटके भी झेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed