फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranvir Shorey father filmmaker Krishan Dev KD Shorey passes away at 92

Ranvir Shorey: 92 वर्ष की आयु में रणवीर शौरी के पिता का निधन, अभिनेता ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Sat, 17 Sep 2022 04:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 17 Sep 2022 04:14 PM IST
सार

रणवीर शौरी के पिता ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने 1970 और 80 के दशक में जिंदा दिल, बे-रहम, बद और बदनाम जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।

विज्ञापन
Ranvir Shorey father filmmaker Krishan Dev KD Shorey passes away at 92
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी का शुक्रवार रात, 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेता ने शनिवार को ट्विटर पर अपने दिवंगत पिता की एक तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर नोट लिख अपने पिता को अपनी 'प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत' कहा है।

विज्ञापन

अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए, रणवीर ने लिखा, “मेरे प्यारे पिता, कृष्ण देव शौरी, कल रात 92 साल की उम्र में चले गए। उस समय उनके साथ उनके बच्चे और पोते-पोतियां सब थे। वह अपने पीछे अद्भुत यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत खो दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रणवीर के दोस्तों और इंडस्ट्री के सहयोगियों के साथ-साथ प्रशंसकों ने भी पोस्ट पर अपनी संवेदनाएं भेजीं। टीवी प्रोड्यूसर राज नायक ने लिखा, "हमें खेद है रणवीर। उनकी आत्मा को शांति मिले।" लेखक-निर्देशक मिहिर फडणवीस ने कमेंट किया, "यह सुनकर दुख हुआ।" अभिनेता के एक प्रशंसक ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "सुनकर दुख हुआ..कोई भी पिता और मां के प्यार की जगह नहीं ले सकता..ओम शांति।"

कृष्ण देव शौरी, केडी शौरी के नाम से प्रसिद्ध थे। वह एक फिल्म निर्माता भी थे। उन्होंने 1970 और 80 के दशक में जिंदा दिल, बे-रहम, बद और बदनाम जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। इसके अलावा, उन्होंने 1988 की फिल्म महा-युद्ध का निर्देशन किया भी था, जिसमें गुलशन ग्रोवर, मुकेश खन्ना, कादर खान और परेश रावल जैसे कलाकार थे। उन्होंने अपनी दो फिल्मों में बतौर जज कैमियो भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed