फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranveer singh is not happy for entry of ajay devgn in simmba

'सिंबा' में अजय देवगन की एंट्री से खुश नहीं हैं रणवीर सिंह, ये है वजह

Tue, 11 Dec 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh is not happy for entry of ajay devgn in simmba
simmba - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण से शादी के बाद अब रणवीर सिंह काम पर लौट आए हैं । फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद रणवीर अब फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं । फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगी । हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में अजय देवगन की भी एंट्री हो गई है ।
विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर में भी अजय देवगन की झलक देखने को मिली थी । अब खबर है कि फिल्म में अजय देवगन की एंट्री से रणवीर सिंह बिल्कुल खुश नहीं हैं । डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह अपसेट नजर आए । 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसकी वजह फिल्म के अंत में सिंघम की एंट्री है, क्योंकि उनके आने से पूरा ध्यान रणवीर सिंह की बजाय अजय देवगन की ओर चला गया है । फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है । 


फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद किया है । ट्रेलर के बाद फिल्म का गाना 'आंख मारे' रिलीज हुआ था । यह गाना 90 के दशक के गाने का रिमिक्स है । गाने में रणवीर और सारा डांस करते नजर आ रहे हैं । 

सारा की यह दूसरी फिल्म है । इससे पहले सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हो चुकी है । इस फिल्म में सारा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर ली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed