{"_id":"5ddd189f8ebc3e549a77591b","slug":"rani-mukherjee-nationwide-conversation-with-students-while-promoting-mardaani-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जघन्य अपराधों में किशोरों की संलिप्तता पर छात्रों से राष्ट्रव्यापी संवाद करने निकलेंगी रानी मुखर्जी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जघन्य अपराधों में किशोरों की संलिप्तता पर छात्रों से राष्ट्रव्यापी संवाद करने निकलेंगी रानी मुखर्जी
Tue, 26 Nov 2019 07:07 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
देश भर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से प्रेरित रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 अपनी बेहतरीन स्टोरी लाइन के साथ देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। इस थ्रिलर में रानी को महिलाओं को टारगेट करने वाले एक क्रूर सीरियल रेपिस्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देखा जाएगा। फिल्म मर्दानी 2 भारत में बाल अपराधियों द्वारा अंजाम दिए जाने वाले हिंसक अपराधों में हो रही वृद्धि पर केंद्रित है।
विज्ञापन
फिल्म के विषय ने युवाओं विशेष रूप से युवतियों और उनके परिवारों में काफी उत्सुकता जगाई है। इसे देखते हुए रानी फिल्म के प्रमोशेन के दौरान कुछ कॉलेजों में भी जाएंगी। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान रानी ने अलग अलग कॉलेजों में छात्राओं की मदद के लिए बनी इकाइयों के सदस्यों से मिलने की इच्छा भी जताई है ताकि वह छात्राओं के लिए कॉलेजों को सुरक्षित बनाने की दिशा में किए जाने वाले कार्यों को समझ सकें। इस दौरान रानी कॉलेज के छात्र-छात्राओं से भी बातचीत करेंगी ताकि उन्हें यौन हिंसा और इन्हें अंजाम देने वालों के प्रति जागरुक किया जा सके।
विज्ञापन
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रानी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना चाहती हैं, ताकि वे हिंसक व्यवहारों को पहचान सकें और खुद को इससे बचाने के उपाय भी तलाश सकें। वे ऐसे बाल अपराधियों के बारे में चर्चा करना चाहती हैं, जिनका मकसद केवल और केवल यौन हिंसा को अंजाम देना होता है। रानी देश भर में घटित घटनाओं और तथ्यों को छात्रों के समक्ष पेश करेंगी और उन्हें एक दूसरे का सहयोग करने के लिए कहेगीं। सूत्र ने बताया कि प्रमोशन के दौरान वे देश के 8 राज्यों का दौरा करने के साथ ही इस महत्वपूर्ण संदेश को फैलाने के लिए अपनी ओर से कुछ करना चाहती हैं।
विज्ञापन
रानी कहती हैं, 'उम्र के लिहाज से कॉलेज के बच्चे अपने खिलाफ व्याप्त इस खतरे के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं और हम सभी अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के साथ ही एक बेहतर भविष्य देना चाहते हैं, इस कारण परिवार के लोगों में हमेशा डर की भावना बनी रहती है। मैं अपने अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों के साथ जुड़ना चाहती हूं और किशोरों द्वारा भारत में युवा महिलाओं के खिलाफ किए गए हिंसक अपराधों में तेजी से हो रही वृद्धि के प्रति जागरूकता लाना चाहती हूं।'