फिल्म 'हिचकी' से बॉलीवुड में वापसी करेगीं रानी मुखर्जी, अब बच्चा कौन संभालेगा ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की 'बबली' यानि रानी मुखर्जी बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हो चुकी है। खबर है कि रानी मुखर्जी फिल्म 'हिचकी' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म 'हिचकी' का निर्माण यशराज बैनर ही कर रहा है। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। फिल्म 'हिचकी' का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा करेंगे और मनीष शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। आपको बता दें कि अब चर्चाएं ये चल रही हैं कि रानी के बॉलीवुड में वापसी करने के बाद घर पर उनकी बेटी आदिरा को कौन संभालेगा ?
सब में कुछ कमियां और कमजोरियां होती हैं
यशराज फिल्म की पोस्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी खुद काफी समय से बॉलीवुड में वापसी करना चाहती थी लेकिन वो कुछ ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थीं जिसे वह चैंलेज के तौर पर ले सकें। जब उन्हें 'हिचकी' का ऑफर मिला तो उन्होंने इसके लिए तुरंत हां कर दिया।
रानी का कहना है कि सब में कुछ न कुछ कमियां और कमजोरियां होती हैं। कुछ लोग उन्हें दूर कर मजबूती से वापसी करते हैं। यह एक पॉजिटिव साइन है और इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने का फैसला किया है। फिल्म 'हिचकी' की कहानी भी एक ऐसी मजबूत महिला की है जो अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखती है और अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को अपनी ताकत में बदलती है।
प्रेग्नेंट होने के बाद रानी ने छोड़ दिया था बॉलीवुड