फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda and Lin Laishram skip VIP privileges for Lalbaug cha Raja darshan get applauded by public

Randeep-Lin: आम लोगों के साथ लाइन में लगकर रणदीप-लिन ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, गदगद हुए प्रशंसक

Fri, 13 Sep 2024 08:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 13 Sep 2024 08:29 PM IST
सार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने आम लोगों की लाइन में लगकर लालबागचा राजा के दर्शन किए। कपल के इस जेस्चर को देखकर प्रशंसक गदगद हो उठे हैं और दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Randeep Hooda and Lin Laishram skip VIP privileges for Lalbaug cha Raja darshan get applauded by public
लिन लैशराम-रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मनोरंजन जगत के सितारों को मिलने वाली वीआईपी ट्रिटमेंट को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। इसी बीच अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी, अभिनेत्री-मॉडल लिन लैशराम ने एक नया उदाहरण सेट किया है। हाल ही में यह जोड़ा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचा। हालांकि, कपल ने वीआईपी ट्रीटमेंट के बजाए आम जनता की कतार में खड़े होकर बप्पा का आशीर्वाद लेने का विकल्प चुना। जोड़े के इस जेस्चर को देखकर प्रशंसक गदगद हो उठे हैं और उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

रणदीप-लिन ने सेट किया नया उदाहरण

धार्मिक स्थलों पर वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर चल रही बातचीत ने घंटों इंतजार करने वाले आम भक्तों और तरजीही ट्रीटमेंट पाने वाले लोगों के बीच असमानता को उजागर किया है। अपने सक्रिय सामाजिक योगदान और पर्यावरणीय कारणों के समर्थन के लिए जाने जाने वाले रणदीप और लिन ने इन विशेषाधिकारों से अलग होने और आशीर्वाद लेने के लिए जनता से जुड़ने का फैसला किया।

विज्ञापन


Sector 36 Review: विक्रांत मैसी की अदाकारी के लिए देखना चाहें तो देख लें फिल्म, वाकई इस फिल्म से घिन आती है...

विज्ञापन
विज्ञापन

कपल के वीडियो ने जीते दिल 

शुक्रवार दोपहर को कतार में धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे जोड़े का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कई लोगों ने उनकी विनम्रता और व्यावहारिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। प्रशंसकों ने अपनी प्रशंसा व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और जोड़े के फैसले को एक ताजा बदलाव बताया। रणदीप और लिन इंडस्ट्री के आदर्श कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर अपने जीवन की झलकियां साझा कर एक-दूजे पर प्यार लुटाते देखा जाता है। 


Masoom The Next Generation: शेखर कपूर ने वेट्रेस से ली फिल्म बनाने की प्रेरणा, कहानी सुन छलक उठे थे आंसू

रणदीप-लिन का वर्कफ्रंट

रणदीप और लिन पिछले साल 29 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। काम के मोर्चे पर, रणदीप हुड्डा ने हाल ही में सनी देओल की अगली फिल्म 'एसडीजीएम' में अपनी भागीदारी की घोषणा की, जबकि लिन लैशराम फराज आरिफ अंसारी की 'बन टिक्की' में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed