फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir katrina marriage rumors

रणबीर ने कैटरीना से कहा अपना ‘मुंह बंद रखो’

Mon, 25 Aug 2014 09:11 AM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
ranbir katrina marriage rumors

रणबीर कपूर इन दिनों इस बात से बहुत परेशान है कि हर कोई उनकी शादी को लेकर बात कर रहा है। वह जहां जाते हैं मीडिया और उनके प्रशंसक सिर्फ यही जानना चाहते हैं कि वह आखिर कब शादी करेंगे।

विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं कि इन बातों से नाराज रणबीर ने अपने पूरे स्टाफ, माता-पिता और गर्लफ्रेंड तक को कह दिया है कि वह उनकी निजी जिंदगी में किसी भी मंच पर बात न करें। न ही इस बारे में मीडिया के किसी सवाल का जवाब दें। बताया जा रहा है कि रणबीर ने खात तौर पर कैटरीना को हिदायत दी है कि वह इस मामले में बिल्कुल ही ‘खामोश’ रहें।
विज्ञापन


कैटरीना देती रही हैं जवाब

ranbir katrina marriage rumors

असल में कैटरीना ने हमेशा मीडिया के सवालों के जवाब दिए हैं और यही कारण है कि रणबीर के साथ उनके प्रेम की बातें सुर्खियां बनती रही हैं। कैटरीना के नजदीकी सूत्रों से ही मीडिया में ये बातें आती रहीं कि वह रणबीर से शादी करने के लिए तैयार हैं और दोनों ने अलग ‘लिव-इन’ में रहने के लिए एक फ्लैट खोज लिया है।

इसके बाद से रणबीर से यह भी सवाल होते रहे हैं कि क्या वह अपने माता-पिता को छोड़ कर अलग रहने की तैयारियां कर रहे हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे में उन्हें गुस्सा आना ही है। अतः उनके द्वारा लगाए गए ‘बैन’ के रूप में नतीजा सामने है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed