फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor upset eith trailer of roy

रॉय का ट्रेलर आते ही नाराज हो गए हैं रणबीर कपूर

Sun, 21 Dec 2014 01:43 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor upset eith trailer of roy

दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। रणबीर कपूर की हालत कुछ ऐसी ही है। फिल्म बेशरम से उन्हें जो बड़ी नाकामी मिली थी, उसके बाद वह चुन-चुन कर फिल्म कर रहे हैं। ऐसे में फरवरी में रिलीज होने वाली एक फिल्म रॉय को लेकर वह परेशान और नाराज बताए जाते हैं।

विज्ञापन


शुरुआत में कहा गया था कि इस फिल्म में रणबीर एक गेस्ट रोल कर रहे हैं क्योंकि उनके बचपन के दोस्त विक्रमजीत सिंह फिल्म के डायरेक्टर हैं। परंतु अब जब फिल्म का प्रोमो रिलीज हुआ है, उसमें ऐसे दिखाया गया है मानो रणबीर फिल्म के मुख्य अभिनेता हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से आ रही खबरों के अनुसार प्रोमो देखने के बाद रणबीर नाराज हो गए हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिज हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों की स्थिति यह नहीं है कि अपने दम पर ओपनिंग लगवा लें। अतः रणबीर के नाम पर ही दर्शक जुट सकते हैं। फिल्म फरवरी में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉय को लेकर हैं नाराज

ranbir kapoor upset eith trailer of roy

बताया जा रहा है कि रणबीर इस बात से नाराज हैं कि उन्हें फिल्म के प्रमोशन में इस्तेमाल किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ‘रॉय वास्तव में अर्जुन-जैकलीन की फिल्म है, लेकिन इसके पोस्टरों और ट्रेलर में रणबीर को जैसे दिखाया गया है, उससे दर्शकों में गलत संदेश जाता है।

अगर दर्शक रणबीर की फिल्म मान कर सिनेमाघरों में गए और वहां तस्वीर दूसरी हुई तो यह बहुत ही हास्यास्पद होगा। खुद रणबीर अपनी इस फिल्म को लेकर कहीं बात करने के इच्छुक नहीं हैं।’

सूत्रों की मानें तो रणबीर ने तय किया है कि वह फिल्म के किसी प्रमोशन कार्यक्रम में भी नहीं जाएंगे। उनके करीबियों का कहना है कि रणबीर को असली डर यह है कि अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नतीजे नहीं दे पाई तो उनके खाते में दर्ज कर दी जाएगी।

जबकि 2015 में उनकी बॉम्बे वेलवेट और जग्गा जासूस जैसी फिल्में आनी हैं। फरवरी में आने वाली रॉय के नतीजे का असल न केवल रणबीर की इमेज पर बड़ेगा, बल्कि उनकी आने वाली फिल्मों के कलेक्शन पर भी होगा।

उल्लेखनीय है कि बेशरम के बुरी तरह पिटने के बाद रणबीर कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं। अब देखना होगा कि क्या भूमिका वाली फिल्म में रणबीर आगे भी लीड हीरो की तरह पेश किए जाते रहेंगे?


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed