{"_id":"881b6e64-de26-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-kapoor-to-do-item-number-in-besharam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजने वाली है रणबीर के लव की घंटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बजने वाली है रणबीर के लव की घंटी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको याद होगा कि रणबीर कपूर ने फिल्म 'चिल्लर पार्टी' में एक आइटम सांग किया था। अब खबर है कि वे फिल्म 'बेशरम' में भी एक आइटम नंबर करने वाले हैं। रणबीर इस फिल्म में मुख्य किरदार हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर का यह गाना विशेष तरीके से फिल्माया जा रहा है। खास बात ये है कि इस गाने की शूटिंग दिल्ली के चांदनी चौक में हुई।
गाने के बोल हैं "लव की घंटी बज गई मेरी"। यह टपोरी जॉनर का गाना है। इस गाने को पप्पू और मल्लू ने कोरियोग्राफ किया है और इसका संगीत ललित पंडित ने दिया है।
विज्ञापन
इसके लिए अभिनव कश्यप ने खासतौर से रणबीर कपूर को ध्यान में रख कर चांदनी चौक पर अलग तरीके से पूरा सेट तैयार करवाया है। रणबीर भी इस गाने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस तरह के गानों की शूटिंग में काफी दिलचस्पी है।
विज्ञापन
खबर है कि रणबीर इस गाने में 'चिल्लर पार्टी' में फिल्माए गये आइटम सॉन्ग के लुक में ही नजर आनेवाले हैं।