{"_id":"49ca7d3b25c154c9eb29fc431c53ea5f","slug":"ranbir-kapoor-priyanka-chopra-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर और प्रियंका से परेशान हुए सचिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर और प्रियंका से परेशान हुए सचिन
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर यूं तो कभी विचलित नहीं होते और नहीं कभी अपना आपा खोते हैं। लेकिन रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने उनको उनकी ही पार्टी में काफी इरीटेट कर दिया।
विज्ञापन
सचिन की पत्नी अंजलि ने उनके फेयरवल के उपलक्ष्य में मुंबई में एक ग्रांड पार्टी दी थी। जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने भी शिरकत की।
इसमें रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार ये दोनों सितारे बार-बार सचिन से एक ही सवाल पूछते रहे कि रिटायरमेंट के बाद अब उनकी प्लानिंग क्या है?
विज्ञापन
सचिन ने कई बार इस सवाल को हंस कर टाला लेकिन आखिरकार वह इरीटेट हो गए और इन दोनों की कंपनी से भी हटना उन्होंने मुनासिब समझा।
बॉलीवुड के ये सितारे इस प्रकार सचिन को इरीटेट कर देंगे किसी ने सोचा भी नहीं था।