{"_id":"655f75c9925abc68ae024ee3","slug":"ranbir-kapoor-bobby-deol-sandeep-vanga-bhushan-kumar-and-animal-movie-team-blessings-at-bangla-sahib-gurudwara-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Animal: बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंची 'एनिमल' की टीम, फिल्म की सफलता के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंची 'एनिमल' की टीम, फिल्म की सफलता के लिए की प्रार्थना
Thu, 23 Nov 2023 09:26 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Thu, 23 Nov 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर, बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज गुरुवार को निर्माताओं ने फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। वहीं, अब रणबीर कपूर और बॉबी देओल 'एनिमल' की टीम के साथ फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना करने बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे हैं।
बंगला साहिब पहुंची एनिमल टीम
'एनिमल' एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, ऐसे में फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा निर्देशक संदीप वांगा, निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: Animal: एनिमल की शूटिंग के वक्त रणबीर को सता रही थी पिता ऋषि कपूर की याद, बोले-मेरा किरदार उनके बगैर अधूरा है
विज्ञापन
रणबीर कपूर ने गुरुद्वारा में टेका मथा
बंगला साहिब गुरुद्वारा में रणबीर कपूर सफेद कुर्ते पजामा पहने नजर आए। वहीं, बॉबी देओल ने गुलाबी शर्ट और पैंट पहन रखी थी। 'एनिमल' के दोनों मुख्य अभिनेता टीम के साथ हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए। सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा से 'एनिमल' टीम की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।
इस दिन होगी रिलीज
'एनिमल' की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना समेत कई दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
यह भी पढ़ें: Prakash Raj: प्रकाश राज को ED का समन, पोंजी स्कीम घोटाले में बढ़ सकती हैं अभिनेता की मुश्किलें