फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor says he remembered father Rishi Kapoor during Animal shoot starring Rashmika Mandanna

Animal: एनिमल की शूटिंग के वक्त रणबीर को सता रही थी पिता ऋषि कपूर की याद, बोले-मेरा किरदार उनके बगैर अधूरा है

Thu, 23 Nov 2023 08:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 23 Nov 2023 08:26 PM IST
सार

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। 'एनिमल' के निर्माताओं ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर सिनेमा में काफी धूमधाम से फिल्म का ट्रेलर जारी किया। इस दैरान उन्हें अपने पिता की याद आई है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor says he remembered father Rishi Kapoor during Animal shoot starring Rashmika Mandanna
ऋषि कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। 'एनिमल' के निर्माताओं ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर सिनेमा में काफी धूमधाम से फिल्म का ट्रेलर जारी किया । फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना इस कार्यक्रम में शामिल हुए। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के वक्त पिता ऋषि कपूर की याद आ रही थी।
विज्ञापन


एनिमल की शूटिंग के वक्त रणबीर को ऋषि कपूर की आई याद
'एनिमल' ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी मौजूद थे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर और बॉबी दोनों ने अपने पिता ऋषि कपूर और अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में बात की। इस दौरान बॉबी ने भी अपने पिता की हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के अभिनय की सराहना की। वहीं, रणबीर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने दिवंगत पिता को याद किया है।
विज्ञापन


Prakash Raj: प्रकाश राज को ED का समन, पोंजी स्कीम घोटाले में बढ़ सकती हैं अभिनेता की मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता के नेचर को अभिनेता ने कहा विरासत
दिवंगत महान अभिनेता ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, “जब भी मैं संदीप से मिलता था। मैं उनसे अपने किरदार के लिए संदर्भ देने के लिए कहता था। मैंने कभी इस तरह की चीजें महसूस नहीं कीं और अवचेतन रूप से मुझे अपने पिता की याद आई। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह बात करते थे। वह बहुत भावुक और ईमानदार व्यक्ति थे। इसलिए मैंने अपने किरदार में अपने पिता की इस विरासत को लेने की कोशिश की है।"

Animal: एनिमल के ट्रेलर की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, पति रणबीर की तारीफों के बांधे पुल, बोलीं-7000 बार देख ली

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed