Ranbir Alia Wedding: शादी से पहले आलिया भट्ट ने खुद को घर में किया कैद, जानें क्या है वजह
शादी से पहले अभिनेत्री ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया है। इस बारे में एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि एक्ट्रेस घर से बाहर नहीं निकल रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रसेस आलिया भट्ट इन दिनों लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अलगे हफ्ते अपने लंबे रिलेशन के बाद शादी के बंधन में बंधने को पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में शादी से पहले अभिनेत्री ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया है। इस बारे में एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि एक्ट्रेस घर से बाहर नहीं निकल रही हैं।
दरअसल, अगले हफ्ते शादी करने जा रही आलिया ने प्रेस से बचने के लिए यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री के जुहू स्थित में हर जगह फोटोग्राफर्स मौजूद हैं। ऐसे में शादी से जुड़े किसी भी सवाल से बचने के लिए आलिया ने अपनी शादी तक पैपराजी से पूरी तरह दूर रहने का फैसला किया है।
इसके साथ ही आलिया और रणबीर ने अपनी शादी की तारीख को भी गुप्त रखने का फैसला किया है। कपल ने इसे सिर्फ अपने करीबी लोगों के साथ साझा किया है। जानकारी के मुताबिक आलिया के माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान, आलिया के नाना-नानी, रणबीर की मां और बहन और उनके सबसे अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी दोनों की निजी शादी में शामिल होंगे।
इससे पहले सामने आई खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया की शादी के लिए लगबग सभी तैयारियां कर ली गई हैं। शादी के लिए वेडिंग प्लानर्स से लेकर केटरर्स तक बुक किए जा चुके हैं। इसके अलावा शादी समारोह की तस्वीरें बाहर लीक ना हों, इसके लिए बॉडीगार्ड्स भी हायर किए जा चुके हैं।