{"_id":"65afa23511e66252ff0f3903","slug":"ramanand-sagar-ramayan-actor-arun-govil-disappointed-as-he-did-not-get-chance-to-perform-darshan-at-ram-temple-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arun Govil: अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं कर पाए 'राम'! निराश मन से बोले- सपना तो पूरा हो गया, लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arun Govil: अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं कर पाए 'राम'! निराश मन से बोले- सपना तो पूरा हो गया, लेकिन...
Tue, 23 Jan 2024 05:00 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
अरुण गोविल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें फिल्म जगत के कई सितारे भी शामिल हुए। धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका अदा करने वाले एक्टर अरुण गोविल भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस ऐतिहासिक पल को लेकर वे बेहद खुश नजर आए। अभिनेता कार्यक्रम से कई दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गए थे। मगर, कार्यक्रम के बाद वे एक बात को लेकर काफी निराश नजर आए।
विज्ञापन
बोले- 'सपना सच हुआ'
मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अरुण गोविल ने अपनी खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि एक सपना पूरा हुआ है। मगर, एक चीज से वे निराश हैं। दरअसल, मंदिर जाकर भी अभिनेता रामलला के दर्शन नहीं कर सके। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अरुण गोविल को मंदिर में दर्शन करने का अवसर नहीं मिल सका। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने मंदिर को लेकर कहा कि 'मंदिर बनना एक सपने का सच होना है। लेकिन, उन्हें दर्शन नहीं हो सके'।
विज्ञापन
Bollywood: ग्लैमर से दूर इन सेलेब्स ने बचपन के प्यार को चुना अपना हमसफर, आज भी करते हैं बेइंतहा मोहब्बत
विज्ञापन
दर्शन करने फिर आएंगे मंदिर!
अभिनेता ने कहा, 'सपना तो भैया पूरा हो गया पर मुझे दर्शन नहीं हुए। मैं कुछ नहीं कह सकता इस समय'। एक अन्य मीडिया इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल ने कहा, 'इस भव्य समारोह में उपस्थित रहना एक अलौकिक अनुभव रहा'। जब दर्शन के बारे में उनसे पूछा तो अभिनेता बोले, 'मंदिर में काफी भीड़ होने के चलते ठीक प्रकार से दर्शन नहीं हो सके हैं'। एक्टर ने कहा कि शांतिपूर्वक दर्शन करने के लिए वे फिर कभी मंदिर आएंगे।
Saif-Kareena: पर्दे पर 12 साल बाद फिर जमेगी सैफ अली खान-करीना कपूर की जोड़ी! कपल ने दिए संंकेत
साझा कीं कार्यक्रम की तस्वीरें
अरुण गोविल ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार के कार्यक्रम की तस्वीर साझा की हैं। तस्वीरों में वे चिरंजीवी और रामचरण के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ अभिनेता ने लिखा है, 'रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में, चिरंजीवी और उनके सुपुत्र रामचरण और हम दोनों। जय श्रीराम'।
Celebs: अभिनय के साथ बागवानी का भी शौक रखते हैं ये सितारे, अपने घर में ही उगाते हैं पौष्टिक फल और सब्जियां