फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Kapoor Part Of The Akshay Kumar And Arshad Warsi Film Jolly LLB 3

Ram Kapoor: ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे राम कपूर, क्या होगा एक्टर का किरदार जानिए?

Fri, 31 Jan 2025 05:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Jan 2025 05:59 PM IST
सार

इन दिनों टीवी और फिल्मों में अभिनय करने वाले एक्टर राम कपूर अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही वह कुछ बड़े फिल्म, वेब सीरीज प्रोजेक्ट्स भी कर रहे हैं। हाल ही में राम कपूर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का हिस्सा हैं? क्या है फिल्म में राम कपूर का किरदार, इसे बारे में भी उन्होंने बताया।

विज्ञापन
Ram Kapoor Part Of The Akshay Kumar And Arshad Warsi Film Jolly LLB 3
राम कपूर, फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamramkapoor, सोशल मीडिया

विस्तार

राम कपूर टीवी सीरियल्स की दुनिया का मशहूर नाम हैं, साथ ही वह फिल्मों, वेब सीरीज में भी अलग-अलग तरह के किरदार करते हैं। इस समय वह अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर काफी चर्चा में हैं। लगभग 6-8 महीने में राम कपूर ने 55 किलो वजन कम किया है। हाल ही में राम कपूर को साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में देखा गया। यहां पर वह अपनी वेट लॉस जर्नी और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का जिक्र किया। 

विज्ञापन

क्या होगा जॉली एलएलबी 3 में किरदार 
राम कपूर ने साइरस ब्रोचा को उनके पॉडकास्ट में बताया कि वह फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का हिस्सा हैं। वह इसे एक कमाल की फिल्म बताते हैं। आगे राम बताते हैं कि फिल्म में वह अक्षय कुमार और अरशद वारसी के किरदारों की तरह ही एक वकील के किरदार में हैं। यह रोल छोटा जरूर है लेकिन बहुत ही असरदार है। वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। 

आयुष्मान के साथ भी एक फिल्म 
राम कपूर आगे बताते हैं कि वह वह आयुष्मान खुराना के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। इसकी कुछ शूटिंग हो चुकी हैं बाकी कश्मीर में होगी। वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर जाएंगे। साथ ही राम कपूर का एक वेब ड्रामा भी जल्द ही लॉन्च होगा। इस सभी प्राेजेक्ट्स को लेकर वह एक्साइटेड हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Kapoor Part Of The Akshay Kumar And Arshad Warsi Film Jolly LLB 3
राम कपूर - फोटो : instagram

वेट लॉस के बारे में बोले
राम कपूर ने पॉडकास्ट में अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में भी विस्तार से बात की। वह कहते हैं कि वेट लॉस से पहले वह सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। जब वेट लॉस हो गया तब ही वापस सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए। राम कपूर दर्शकों को फिट रहने की सलाह देते हैं, साथ ही कहते हैं कि हमें ग्रेसफुली अपनी बढ़ती उम्र को स्वीकार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed